Uncategorized
लालगंज नगर के दो युवा नीरज जायसवाल (सूजल) एवं अंकित अग्रहरि—आज से लगभग 1400 किमी की पवित्र धार्मिक पदयात्रा

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
लालगंज नगर के दो युवा—नीरज जायसवाल (सूजल) एवं अंकित अग्रहरि—आज से लगभग 1400 किमी की पवित्र धार्मिक पदयात्रा पर निकल पड़े हैं। यह यात्रा खाटूश्याम धाम, सालासार ,बालाजी और सांवलिया सेठ के दर्शन हेतु आरम्भ की गई है।
यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व दोनों युवाओं को नगर पंचायत गेट पर माला एवं पटका पहनाकर तथा मुंह मीठा कराकर उनकी पदयात्रा के लिए शुभकामनाएँ और मंगल कामनाएँ दी ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी यह आस्था से भरी पदयात्रा सुखद, सुरक्षित और सरल बने तथा उनकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हों।
सरिता दीपेन्द्र गुप्ता
अध्यक्ष – नगर पंचायत लालगंज




