UKSSSC: 8 भर्तियों पर दो से तीन में हो सकता है बड़ा फैसला,

साग़र मलिक

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आठ भर्तियों पर आगामी दो से तीन दिन में बड़ा फैसला ले सकता है। इनके परीक्षण के लिए आयोग ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। स्नातक स्तरीय, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग, वन दरोगा सहित कई भर्तियों के पेपर लीक होने के कारण विवादों में आने के बाद आठ भर्तियां भी लटकी हुई हैं।

इन भर्तियों पर छाए हुए संकट के बादल दूर करने को आयोग ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी। सूत्रों के मुताबिक, उस समिति ने अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। अब आयोग इसका विश्लेषण कर रहा है। माना जा रहा है कि आगामी दो से तीन दिन में इन आठ भर्तियों पर आयोग बड़ा निर्णय ले सकता है।

इन भर्तियों के भविष्य पर होगा फैसला 
एलटी भर्ती (1431 पद), उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद), कनिष्ठ सहायक (700 पद), पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद), वाहन चालक भर्ती (164 पद), कर्मशाला अनुदेशक (157 पद), मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद) और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद)।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामकुमार साहू  ह्यूमन राइट्स अवार्ड 2022 से सम्मानित

Thu Dec 15 , 2022
जांजगीर-चांपा / राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ द्वारा अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर  प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रंग महल चाम्पा में  आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार द्वारा रामकुमार साहू को ह्यूमन राइट्स अवार्ड 2022 से सम्मान पत्र,मेडल,बुके से समान्नित […]

You May Like

Breaking News

advertisement