आज़मगढ़:विशेष अभियान के तहत एसडीएम सदर न्यायिक/ ईओ नगरपालिका ने जनता को साफ सफाई के तहत किया जागरूक, किया मास्क का वितरण

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

विशेष अभियान के तहत एसडीएम सदर न्यायिक/ ईओ नगरपालिका ने जनता को साफ सफाई के तहत किया जागरूक, किया मास्क का वितरण।

आजमगढ़।नगरपालिका ईओ के रूप में एसडीएम सदर न्यायिक ने किया पदभार ग्रहण, शहर क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश। गौरतलब है कि आजमगढ़ नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी के रूप में एसडीएम सदर न्यायिक रवि कुमार को डीएम ने जिम्मेदारी दी है। नवागत ईओ ने पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यों के प्रति सक्रियता दिखाई है। उन्होंने सबसे पहले शहर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और नगर पालिका कर्मियों संग बैठक कर समस्याओं को जाना। उन्होंने बताया कि ठंड के बाद भी कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए लकड़ियों का इंतजाम किया गया है। वहीं कई स्थानों पर साफ सफाई को लेकर भी अज्ञानता दिखी। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि घरों का कूड़ा एक ही स्थान पर फेंके। कई स्थानों पर वाटर लीकेज के चलते समस्या को भी संज्ञान लिया गया है। नवागत ईओ ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है उसके बावजूद लोग मास्क नहीं लगा रहे है उन्होने बताया कि इसके लिए जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगो के बीच मास्क का वितरण किया।

बाइट :- रवि कुमार एसडीएम सदर न्यायिक/अधिशासी अधिकारी नगरपालिका

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:गोविन्द दूबे बनाये गये ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के शहर/नगर अध्यक्ष

Thu Jan 20 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक गोविन्द दूबे बनाये गये ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के शहर/नगर अध्यक्ष आजमगढ़।ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के पदाधिकारियों की एक बैठक गुरुवार को शहर के एलवल स्थित जिलाध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय के आवास पर बैठक की गयी। जिसमें सर्व सम्मति से गोविन्द दूबे को शहर/ नगर अध्यक्ष घोषित […]

You May Like

Breaking News

advertisement