बरेली: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न संबंधित अधिकारियों से कहा जिस शिकायत का निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ता से संतुष्ट है या नहीं इसकी जानकारी ली जाए

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न संबंधित अधिकारियों से कहा जिस शिकायत का निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ता से संतुष्ट है या नहीं इसकी जानकारी ली जाए

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : मुख्य विकास अधिकारी श्री जग प्रवेश की अध्यक्षता में आज जनपद बरेली की तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुई, मौके पर 08 शिकायतों का निस्तारण किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी सम्पूर्ण समाधान में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण समयान्तर्गत किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिस शिकायत का निस्तारण किया जाए, उस शिकायत से संबंधित शिकायतकर्ता संतुष्ट है या नहीं। इसकी जानकारी भी ली जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता श्री त्रिवेनी देवी पत्नी श्री महेश चन्द्र निवासी तहसील सदर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन कराया है किन्तु अभी तक आवास नहीं मिला है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने तहसीलदार सदर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एक अन्य शिकायतकर्ता श्रीमती कुरैशा बेगम पुत्री मुन्ने शाह निवासी ग्राम उदयपुर बन्नो जान भोजीपुरा तहसील सदर ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास हेतु धन स्वीकृत हो गया है किन्तु अभी उनके घर में शौचालय नहीं बन सका है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी नगर डॉ0 आर0डी0 पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बलवीर सिंह, परियोजना निदेशक डूडा श्री तेजवंत सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 मेघ श्याम, उप जिलाधिकारी सदर श्री प्रत्यूष पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: प्रांतीय सह करवाहा राजपाल के घर पहुंचे माननीय राज्यपाल ने मंत्री को दिए कई सुझाव

Sat Jun 3 , 2023
प्रांतीय सह करवाहा राजपाल के घर पहुंचे माननीय राज्यपाल ने मंत्री को दिए कई सुझाव दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : आज महेन्दर नगर कॉलोनी डोहरा मेआदरणीय प्रांतीय सह करवाहा श्री राजपाल के घर पर,मा संतोष गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदू शर्मा,का आगमन हुआ ।उदय भानु का ओबीसी […]

You May Like

advertisement