कलेक्टर के निर्देशन में जगनी पेट्रोल पंप की व्यावसायिक गतिविधियों को सुधार कार्य होने तक किया गया बंद

       जांजगीर चांपा 08 फरवरी 2023/  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में कल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा जगनी पेट्रोल पंप का जांच उपरांत शिकायत सही पाये जाने पर व्यावसायिक गतिविधियों को सुधार कार्य किए जाने तक बंद किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि वार्ड नंबर 7 लिंक रोड निवासी द्वारा उनके घरेलू बोरवेल्स में डीजल व पेट्रोल की दुर्गंध आने की शिकायत प्राप्त हुई। जिस पर कलेक्टर के निर्देशन में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड और खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंप और मोहल्लेवासी के घर जाकर जांच किया गया तथा जांच सही पाए जाने पर पेट्रोल पंप के व्यावसायिक गतिविधियों को बंद किया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर-नैला को सुधार कार्य होने तक मोहल्लेवासियों को टेंकर के माध्यम से सुबह शाम पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत शिरोमणि सहस राम देव का 71वां परिनिर्वाण दिवस 8 फरवरी को जगमहन्त में

Wed Feb 8 , 2023
जांजगीर चांपा 08 फरवरी 2023/ सूर्यवंशी समाज में सामाजिक परिवर्तन, समरसता एवं शिक्षा के प्रणेता संत शिरोमणि सहस राम देव का 71वां परिनिर्वाण दिवस 8 फरवरी बुधवार को उनके जन्मस्थली ग्राम जग महंत (नवागढ़) में मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थापित सहसराम प्रतिमा स्थल […]

You May Like

Breaking News

advertisement