Uncategorized
केंद्रीय बजट 2026-27 पूरी तरह जनविरोधी और दिशाहीन है – कौशल कुमार सिंह

“केंद्रीय बजट 2026-27 पूरी तरह जनविरोधी और दिशाहीन है। यह बजट ‘ऊँची दुकान, फीका पकवान’ साबित हुआ है, जिसमें न मध्यम वर्ग को वास्तविक राहत मिली है, न युवाओं के लिए रोजगार का कोई ठोस प्रावधान है और न ही किसानों को MSP पर भरोसा दिया गया है। महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की समस्याओं पर सरकार की चुप्पी साफ दिखाती है कि यह बजट जनता के लिए नहीं, बल्कि चंद पूंजीपतियों के हित में बनाया गया है। सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार–चढ़ाव, तथा शेयर बाजार में आई गिरावट इस बात का साफ संकेत है कि सरकार की आर्थिक नीतियों पर न तो बाजार को भरोसा है और न ही आम जनता को।कांग्रेस पार्टी इस बजट के खिलाफ हर स्तर पर जनता की आवाज़ बुलंद करेगी।”




