Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव पर केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लांच किया सरस्वती जंगम

प्रसिद्घ लोक कलाकार गजेन्द्र फौगाट ने लिखा सरस्वती जंगम,बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच बने सरस्वती जंगम के प्रोडूयसर, संत अमरदास ने किया निर्देशन।

पिहोवा, प्रमोद कौशिक 2 फरवरी : अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के इतिहास के साथ सरस्वती जंगम भी जुड़ गया है। इस महोत्सव के पावन पर्व पर केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने सरस्वती जंगम को लांच किया। इस सरस्वती जंगम को प्रसिद्घ लोक कलाकार एवं ओएसडी प्रचार गजेन्द्र फौगाट ने लिखा तथा हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच सरस्वती जंगम के प्रडयूसर बने।
बसंत पंचमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को सरस्वती जंगम की सौगात देने के लिए सरस्वती महोत्सव के जनक केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल स्वयं सरस्वती तीर्थ पर पहुंचे। यहां पहुंचकर सरस्वती महोत्सव के मुख्य मंच से सरस्वती जंगम वंदना की लांचिंग की तथा बोर्ड के पदाधिकारियों और नागरिकों को बसंत पंचमी की बधाई और शुभकामनाएं भी दी है। ओएसडी प्रचार गजेन्द्र फौगाट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सरस्वती जंगम वंदना की लांचिंग की है। इस सरस्वती जंगम के बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच प्रोडूयसर रहे और संत अमरदास ने सरस्वती जंगम का निर्देशन किया है।
उन्होंने कहा कि पवित्र सरस्वती नदी हरियाणा की धरा से बह कर रण आफ कच्छ तक पहुंची और प्रयागराज में भी संगम हुआ। इस पवित्र नदी के लुप्त होने के बाद प्रदेश सरकार की तरफ से फिर से धरती पर प्रवाहित करने के प्रयास किए जा रहे है और इसके लिए हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की स्थापना भी की है। उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि कलाकारों को अपनी कला और समाज पर विशेष फोकस रखना चाहिए ना कि बाजार को देखकर कलाकारों को आगे बढऩा चाहिए। आज के समय में कलाकारों और दर्शकों को भी चिंतन और मंथन करना चाहिए। इतना ही नहीं किसी कलाकार को गंगस्टर की बजाए अमर शहीद भगत सिंह जैसे अमर शहीदों और ओलम्पियन नीरज चोपड़ा जैसे महान लोगों को चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है कि गंैगस्टर पर गीत लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस मौके पर भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, संत अमरदास, भाजपा नेता सुभाष कलसाणा, वकब बोर्ड के चेयरमैन जाकिर हुसैन, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील राणा, चेयरमैन जय सिंह पाल, राजेंद्र पुरी, सचिदानंद महाराज, सदस्य डा. अवनीत वडैच, हनु चक्रपाणि, युधिष्ठिïर बहल, रामधारी शर्मा, धर्मवीर मिर्जापुर, डीसी नेहा सिंह, एसपी वरूण सिंगला, एसडीएम अमन कुमार, गुरविंदर मोरथली, तरणदीप वड़ैच ,बलबीर गुर्जर, विकास गर्ग समाजसेवी, हरिओम अग्रवाल, एडवोकेट मोहित शर्मा, अमन विडलान, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, डा. सतीश सैनी, सुखबीर सैनी, जेपी महला, गुरनाम मालिक, सुखदेव मंडल अध्यक्ष, डीपी दस्तूर, शिव दर्शन मुरार, डा. अवनीत वड़ैच, अरविंद कौशिक, विकल चौबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button