देश के विकास का इंजन है उत्तर प्रदेश – यशवंत सिंह

देश के विकास का इंजन है उत्तर प्रदेश – यशवंत सिंह

महाकुम्भ की शानदार व्यवस्था से सम्पूर्ण संसार में बढ़ा है उत्तर प्रदेश का मान – पूर्व मन्त्री

लखनऊ. लोकतंत्र सेनानी कल्याण सेनानी समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अब सम्पूर्ण देश के विकास का इंजन है. इस सच को हम नहीं, दूसरे राज्यों के लोग और नेता भी कह रहें हैं.
.
मंगलवार को योगी सरकार के आठ साल को लेकर चन्द्रशेखर चबूतरा पर जुटे लोकतंत्र सेनानियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल योगी सरकार की उपलब्धि नहीं है, यह सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश की उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी खुले मन से इस सच को समझना चाहिए औऱ विकास के सवाल पर या महाकुम्भ के सवाल पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.
पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा कि महाकुम्भ प्रयाग की व्यवस्था अद्वितीय थी. इससे सम्पूर्ण संसार में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ा है. उन्होंने कहा कि किसी के कहने या बुलाने पर नहीं, खुद जाइए अयोध्या, मथुरा, काशी. अपनी आँखों से देखिए कि विकास हुआ है कि नहीं?
पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा कि सवाल क़ानून व्यवस्था का हो या इंफ़्रास्टक्चर का, योगी सरकाऱ का आठ साल का कार्यकाल भारत के गौरव का काल है. इस काल को शतशत प्रणाम.
बैठक की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने की.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हत्या की घटना का सफल अनावरण, हत्या में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Wed Mar 26 , 2025
08. थाना बिलरियागंज: हत्या की घटना का सफल अनावरण, हत्या में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।संक्षिप्त विवरण-दिनांक 20.03.25 को अवधू यादव पुत्र स्व0 कुतुनू यादव ग्राम मधनापार (रामपुर) थाना बिलरियागंज आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर तहरीर दिये कि हमारी लड़की अनीता यादव उम्र 21 वर्ष कि दिनांक 18.3.025 को घर से […]

You May Like

Breaking News

advertisement