उत्तराखंड: अनिल कुमार जोशी को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को देहरादून में सम्मानित किया जाएगा,

जफर अंसारी

हल्द्वानी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में विगत कई दिनों से अपनी सेवा दे रहे तेजतर्रार उप प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार जोशी को इस “स्वतंत्रता”दिवस 15 अगस्त 2023 को देहरादून मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।


यह सम्मान उन्हें तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी कि किशनपुर रेंज में कंटीली /क्लच वायर में फंसे तेंदुए के सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर जंगल में रिलीज करने तथा आरक्षित वन क्षेत्र से 55 हैक्टर वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त किए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के आलवा तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में प्रथम बार आयोजित बर्ड सर्वे में नोडल अधिकारी के रूप में सराहनीय कार्य किये जाने पर दिया जाना है।


आपको बता दें कि पूरे प्रदेश में श्री जोशी सहित दो अन्य और एसडीओ इस सम्मान समारोह में शामिल होंगे जिन्हे भी सम्मानित किया जाना है यहां वन मुख्यालय पर मौजूद प्रमुख वन संरक्षक द्वारा अनिल जोशी को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा वही अनिल जोशी वन एवं वन्यजीव क्षेत्र में उत्कृष्ट व साहसिक कार्य करने में पहली बार शासन व विभागीय स्तर पर सम्मानित किये जायेगें।इधर अनिल जोशी को साहसिक कार्य को लेकर सम्मानित किए जाने की सूचना पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हे बधाई दी है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: शिक्षण संस्थान भविष्य के नीति निर्माता : राम नाथ कोविन्द

Fri Aug 11 , 2023
शिक्षण संस्थान भविष्य के नीति निर्माता : राम नाथ कोविन्द। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। दूरभाष – 9416191877 ज्ञान की परीक्षा के साथ-साथ कर्तव्य की परीक्षा भी पास करना जरूरी : मनोहर लाल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण : बंडारू दत्तात्रेय। केयू के […]

You May Like

Breaking News

advertisement