उत्तराखंड: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने किया नामांकन,

वी वी न्यूज

बागेश्वर: भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है। आज पार्वती दास ने अपना नामांकन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम धामी अल्मोड़ा से सड़क मार्ग बागेश्वर पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।

बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस उपचुनाव की दो महीने से तैयारी में जुटी है। विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने राज्य संसदीय बोर्ड को पांच नाम भेजे थे, जिनमें चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, बेटा गौरव दास, पार्टी के वरिष्ठ नेता जेसी आर्य, दीपा आर्य व मथुरा प्रसाद के नाम शामिल था।

पार्टी पुरानी परंपरा के अनुसार, सहानुभूति का दांव चला। पार्टी का भी चंदनराम दास की पत्नी को प्रत्याशी बनाए जाने पर जोर था।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: नागरिक संघर्ष समिति करेगी एक दिवसीय धरना

Wed Aug 16 , 2023
नागरिक संघर्ष समिति करेगी एक दिवसीय धरनाअररियानागरिक संघर्ष समिति फारबिसगंज द्वारा आगामी 20 अगस्त को एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम रखा गया है। इस बाबत संस्था के सचिन रमेश सिंह द्वारा फारबिसगंज जंक्शन के स्टेशन मास्टर को एक लिखित सूचना मंडल रेल प्रबंधक कटिहार को सूचनार्थ दी गई है। कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement