उत्तराखंड:सीएम धामी और भाजपा अध्यक्ष का 25 जुलाई से 13 जिलों और 70 विधानसभाओ का दौरा


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

राज्य में विधानसभा चुनाव अब बस कुछ ही महीने दूर हैं। लिहाजा भाजपा सरकार और संगठन पूरी तरह मोर्चे पर डटने जा रहे हैं। इस कड़ी में 25 जुलाई से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी 13 जिलों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इनके अलावा सभी मंत्री 252 मंडलों में जन संवाद के जरिये जन समस्याओं का समाधान करेंगे।
भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय और तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी जिलों में प्रवास और जन संवाद कर जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। प्रवास का कार्यक्रम 25 जुलाई से 24 अगस्त तक चलेगा। इसी दौरान मंत्री और विधायक भी प्रवास कार्यक्रम के तहत जन संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यक्रम तय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों में भी वह शामिल होंगे। पार्टी जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:फिर सत्ता में आने के लिए पुरजोर कोशिशों में जुटी भाजपा का नया हथियार, अब होगा जूट बैग से प्रचार

Wed Jul 14 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर सत्ता में आने के लिए पुरजोर कोशिशों में जुटी भाजपा ने अब जूट से बने बैग को हथियार बनाया है। दरअसल, यह बैग गरीब तबके के व्यक्तियों को गरीब कल्याण योजना के तहत सरकार से […]

You May Like

Breaking News

advertisement