उत्तराखंड देहरादून 11 हज़ार उपनल कर्मचारियों को समान काम समान वेतन, शासन ने सभी विभागों को भेजा पत्र

उत्तराखंड देहरादून
11 हज़ार उपनल कर्मचारियों को समान काम समान वेतन, शासन ने सभी विभागों को भेजा पत्र,
सागर मलिक

देहरादून। उपनल के जरिये उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में 25 नवंबर 2025 तक 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन और महंगाई भत्ता भी मिलेगा। मंगलवार को शासन ने जीओ जारी कर दिया है। उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में 22 हजार से अधिक उपनल कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। इस आदेश से करीब 11 हजार कर्मियों को लाभ मिलेगा।

सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उपनल कार्मिक जो वर्तमान में जिस पद पर कार्यरत हैं, को उस पद के सापेक्ष वेतनमान का न्यूनतम एवं महंगाई भत्ता दिए जाने के लिए उच्च न्यायालय नैनीताल जनहित याचिका में पारित आदेश की तिथि 12 नवंबर 2018 को पात्रता की कट ऑफ डेट मानी जाएगी।

पहले चरण में वर्ष 2015 से पूर्व से विभिन्न विभागों में अब तक 10 वर्ष की न्यूनतम सेवा देने वाले उपनल कर्मियों को इसके दायरे में लिया जाएगा। शेष को चरणबद्ध तरीके से वर्ष 2028 तक इसके दायरे में लिया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग दो माह के भीतर उपनल कर्मियों से अनुबंध करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून रोड़ कांटिग में मनमानी पड़ी भारी, जिला प्रशासन ने ने मशीनरी जब्त की

Wed Feb 4 , 2026
देहरादून। रोड कटिंग कार्य में अनुमति की शर्तों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर पिटकुल को रोड कटिंग अनुमति निरस्त करने के साथ ही कार्य को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही एक्शियन एवं ठेकेदार पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement