उत्तराखंड देहरादूनराज्य मंत्री श्याम अग्रवाल ने राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

सागर मलिक

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पूरी सरकार आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है- श्याम अग्रवाल

उत्तरकाशी। आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्याम अग्रवाल ने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया है।

राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने कहा धराली में हाल ही में आई इस विनाशकारी आपदा ने कई घरों को उजाड़ दिया, लोगों की आजीविका छीन ली और जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। राज्य सरकार ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में SDRF, ITBP, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, बिजली, पेयजल समेत सभी विभाग लगातार प्रभावित इलाकों में डटे हुए हैं।

इसी दौरान, राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर धामी को एक माह के वेतन का चेक सौंपा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरी सरकार आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस कठिन समय में हमारे द्वारा दिया गया यह योगदान भले ही गिलहरी के प्रयास जैसा हो, लेकिन यह हमारी संवेदना और नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

राज्यमंत्री अग्रवाल ने आपदा में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि सरकार हर समय उनकी मदद के लिए तत्पर है, चाहे वह राहत सामग्री हो, पुनर्वास हो या आजीविका के नए साधन उपलब्ध कराना हो। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक कि उनका जीवन पटरी पर न लौट आए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंडकर्नल कोठियाल बोले केदारनाथ के बाद अब हर्षिल धराली को दोबारा बसाएंगे

Wed Aug 13 , 2025
सागर मलिक देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर कर्नल अजय कोठियाल पर भरोसा जताया है और उन्हें एक महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्नल अजय को हाल ही में भीषण आपदा से प्रभावित हर्षिल-धराली क्षेत्र के पुनर्निर्माण कार्यों में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। कर्नल […]

You May Like

advertisement