उत्तराखंड देहरादून छात्रा की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से किए वार,चेहरे को पत्थर से कुचला


सागर मलिक

12वीं में पढ़ रही एक छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। छात्रा का शव झाड़ियों में बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। धारदार हथियार से कई वार किए गए।

कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर (18) की निर्मम हत्या कर दी गई। छात्रा बुधवार शाम को अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दांत संबंधी समस्या की दवाई लेने विकास नगर गई थी। रात 9:00 बजे तक भी जब वह लौटी नहीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

अब गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों के पास छात्रा का खून से सना शव मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे और चेहरे को पत्थर से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना के बाद से छात्रा का चचेरा भाई फरार है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया चचेरे भाई की तलाश की जा रही है। बेटी का ऐसा हाल देखकर परिजन सदमे में हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून एविएशन क्षेत्र में उत्तराखंड की देश भर में बनी नई पहचान

Fri Jan 30 , 2026
हैदराबाद। अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रभावी प्रयासों, नीति समर्थन और विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए […]

You May Like

advertisement