उतराखंड: पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, नाबालिग बेटी को जंगल मे ले जा कर करता था दुष्कर्म,

हरिद्वार/नारसन: पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि कई बार पहले भी वह डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। शनिवार को भी वह उसे लकड़ी लेने के लिए जंगल अपने साथ ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने भाई को मामला बताया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नारसन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसका पिता लगातार उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा है।

पीड़िता ने महिला पुलिस कर्मियों को पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता द्वारा पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया गया कि शनिवार को आरोपी अपनी नाबालिग पुत्री को ईंधन के लिए लकड़ी लाने के लिए अपने साथ ले गया था। जहां पर एक बार फिर उसने जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

इंस्पेक्टर राजीव रौथाण का कहना है कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: शिवालिक आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया,

Sun Aug 7 , 2022
आज दिनांक 7 अगस्त सुबह 10 बजे से यूनेस्को क्लब दून वली सेंट्रल द्वारा शिवालिक आयुर्वेदिक कॉलेज झाझरा में वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में लगभग 200 पेड़ विभिन्न प्रजातियों के लगाए गए जिसमें आंवला आम अमरूद जामुन इत्यादि।क्लब के अध्यक्ष डॉ मुकेश दबलानिया ने […]

You May Like

advertisement