उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत, 2 घायल,

सागर मलिक

SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां आज एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 08 दिसम्बर 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई की रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल HC टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन वैगनआर कार(UA 04 E 4727) है ,जो लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरी है। वाहन में 6 व्यक्ति सवार थे। जिनमे से एक महिला व बच्ची को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई से 01 पुरुष व 03 महिलाओं के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों का विवरण:-

1) दरपान सिंह S/O दान सिंह – उम्र 60 वर्ष ,ग्राम बिन्दुखत्ता

2) लाली देवी w/0 खुशाल सिंह उम्र – 55 वर्ष , ग्राम – चेटानगड

3) गोपुनी देवी w/O गोपाल सिंह उम्र- 62 वर्ष , ग्राम – चेटानगढ़

4) आनुली देवी w/O पान सिंह उम्र 50वर्ष, ग्राम- भनार

घायलों का विवरण:-

(5) ज्योति Dlo गंगा सिंह उम्र – 4 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

(6) पुष्पा देवी w/o बलवत सिंह उम्र 32 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अगले तीन दिन डायवर्ट रहेगा रूट, घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबर,

Thu Dec 8 , 2022
सागर मलिक देहरादून। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। साथ ही भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड के चलते अगले तीन दिन शहर के विभिन्न रूट डायवर्ट रहेंगे। पासिंग आउट परेड की वजह से बृहस्पतिवार से शनिवार तक सुबह आठ बजे से दोपहर तक […]

You May Like

Breaking News

advertisement