उत्तराखंड: प्रीतम सिंह ने भरी हुँकार,21 नवंबर को सचिवालय कूच,

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक घपला, अंकिता भंडारी हत्याकांड, लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस 21 नवंबर को सचिवालय कूच करेगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को कूच का ऐलान किया। विधानसभा परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रीतम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पेपर लीक घपले में भाजपा के लोगों को फंसता देख सीबीआई जांच नहीं कराई जा रही है। अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच न कराने के पीछे भी भाजपा का यही डर है।

प्रीतम ने कहा कि अंकिता की हत्या में एक वीआईपी का जिक्र बार-बार हो रहा है। आखिर क्या वजह है कि सरकार उसका नाम सार्वजनिक नहीं कर रही। विधानसभा की भर्तियों में कार्रवाई वाहवाही पाने के बेहद अपरिपक्व तरीके से की गई। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। हाल यह है कि यूएसनगर में मंत्री की हत्या की साजिश रची जा रही हैं। जनप्रतिनिधियों के घर में घुसकर उनकी और उनके परिजनों की हत्याएं हो रही हैं।
हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा ने सभी मर्यादाओं को तार तार करने का काम किया। सरकार के इशारे पर कठपुतली की तरह नाच रहे अफसरों ने हार रहे नेताओं को भी जिताने का काम किया। जो मुकाबला कर रहे थे, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए गए। प्रीतम ने कहा कि सरकार इस बात को कान खोल कर सुन ले कि उत्तराखंड में विपक्ष जीवित है और जनहित के प्रति संवेदनशील है। यदि जनता और राज्य के हितों पर आंच आई तो सरकार की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।

इस क्रम में 21 नवंबर को सचिवालय के लिए विशाल कूच किया जाएगा। प्रीतम ने इस कूच में सभी प्रदेश वासियों से भागीदारी करने की अपील भी की। इस दौरान विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार, विजयपाल सजवान, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, संजय किशोर, गौरव गिन्नी आदि भी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>श्री रिंकू ग्रोवर मियूसीपल कार्पोरेशन के अध्यक्ष ने अनोखे ढंग से मनाया अपना जन्मदिन। फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा में जाकर अपने हाथों से जरूरतमंद लोगों को खाना किया वितरण</em>

Fri Nov 11 , 2022
श्री रिंकू ग्रोवर मियूसीपल कार्पोरेशन के अध्यक्ष ने अनोखे ढंग से मनाया अपना जन्मदिन। फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा में जाकर अपने हाथों से जरूरतमंद लोगों को खाना किया वितरण फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारी संस्था का संकल्प है:जिम्मी कक्कड़ फिरोजपुर […]

You May Like

Breaking News

advertisement