उत्तराखंड: राहुल छिम्वाल और खष्टी बिष्ट का हुआ जोरदार स्वागत,

राजकुमार केसर वानी

नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल तथा खष्टी बिष्ट का हुवा बेतालघाट में जोरदार स्वागत संवाददाता राजकुमार केसरवानी बेतालघाट

भा जा पा ने किया अपने लोगो का विकास – राहुल छिम्वाल

सरकार की नाकामियों व ज्वलंत समस्याओं पर प्रश्न पूछने वालों पर संवैधानिक सस्थाओं व एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज बंद करने का काम कर रही है भाजपा _ संजीव आर्य

भर्ती घोटालों में जम कर बरसे कांग्रेसी

बेतालघाट- बेतालघाट बाजार के शिव मंदिर धर्मशाला में मंगलवार को नैनीताल जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल तथा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेखर दानी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्त्ताओ ने राहुल छिम्वाल तथा खष्टी बिष्ट का गर्मजोशी के साथ तथा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक के दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
वही कार्यक्रम की शुरुवात से पहले जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल तथा पूर्व विधायक संजीव आर्य द्वारा बेतालघाट शिव पूरी मन्दिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की गई,


इस दौरान महिलाओं द्वारा नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष ,महिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक संजीव आर्य का स्वागत किया गया।
इस दौरान महिला मोर्चा खष्टी बिष्ट ने अपने सभी साथी महिलाओं को ले कर महंगाई लिए जल्दी धरने का ऐलान किया गया।
वही इस दौरान कांग्रेस महिला ब्लॉक की टीम का भी गठन किया गया। जिसमें चम्पा बोरा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
वही पूर्व जिला अध्यक्ष सतीस नैनवाल ने पूरे ब्लॉक में पोलिग बूथों व न्यायपंचायत स्तर में
मे नई बूथ कमेटी बनाने को कहा गया।
वही इस दौरान कांग्रेस के लोगो द्वारा मंहगाई, भर्ती घोटाले, बेरोजगारी, अंकिता हत्याकांड, पर जम कर हल्ला बोल किया गया ।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी ही नही बल्कि एक परिवार है जिसमे सभी लोगो का सम्मान किया जाता है, वही उन्होंने आगे कहा कि भा ज पा सरकार में युवाओं को भर्ती घोटालों के माध्यम से ठगा जा रहा है, जिसमे सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, वही युवाओं ने सरकार खिलाफ उठायी तो उन्हें लाठी से मारा जा रहा है।

वही संजीव आर्य ने कहा कि भा ज पा के शासन काल मे आज किसी की व्यक्ति खुल कर बोलने का अधिकार नही है, जो सरकार से प्रश्न पूछता है उसके पीछे मुकदमे दर्ज किये जाता है, वही आज भा ज पा अब केवल मन की बात करते है पर किसी गरीब के मन की बात नही नही सुनी जाती है क्षेत्र की आपदा से खस्ताहाल नहरों, रोड़ों,पेयजल लाइनों,स्कूल भवनों के पुननिर्माण न होने से आम जनमानस अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है

इस दौरान जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी, सतीश नैनवाल, खष्टी बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री पी सी गोरखा, जंग बहादुर मेहरा, जिला पंचायत प्रतिनिधि नन्द किशोर आर्य,प्रदीप पंत, कुन्दन नेगी, पुष्कर जलाल, खुशाल हालसी, अतुल भण्डारी, गुड्डू वर्मा, पुष्कर मेहरा, नन्दन सिंह, रमेश तिवारी, त्रिलोक,गणेश जलाल, सीता देवी शाही, कपिल बोहरा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल में मनाई गई डा. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं बैसाखी

Fri Apr 14 , 2023
जयराम पब्लिक स्कूल में मनाई गई डा. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं बैसाखी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 छात्राओं ने बैसाखी पर्व पर रंग बिरंगी पंजाब पोशाक में नृत्य एवं भांगड़ा किया। कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement