उत्तराखंड:कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में गांव लौटे सवा लाख से अधिक प्रवासी, रोजगार देने की होगी चुनौती

प्रभारी सम्पादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

उत्तराखंड में मई में एक लाख 19 हजार 461 प्रवासी अपने गांवों की ओर लौटे हैं। 21 अप्रैल से शुरू हुआ प्रवासियों के लौटने का ये सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक एक लाख 30 हजार से अधिक प्रवासी अपने गांवों की ओर लौट चुके हैं। ऐसे में अब प्रदेश सरकार के सामने इन्हें रोजगार देने की चुनौती होगी। पंचायत विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवासियों का गांवों की ओर रुख करने का सिलसिला अब और तेज हो गया है। 21 अप्रैल से प्रदेश सरकार ने प्रवासियों को स्मार्ट सिटी की वेबसाइट के जरिये ट्रेस करना शुरू किया था। पंचायत विभाग के मुताबिक अभी तक स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर एक जून 2021 तक कुल एक लाख तीस हजार आठ लोग पंजीकरण करा चुके हैं। इसके अलावा करीब 70 से 80 हजार से ऐसे लोग भी हैं, जो पंजीकरण में नहीं आए हैं, लेकिन ग्राम स्तर पर इनकी रिर्पोटिंग हुई है। कई लोग प्रदेश के भीतरी जिलों से भी लौटे हैं।

ग्राम प्रधानों को किया सजग, हो रही है रोज की रिपोर्टिंग
प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों को भी सचेत किया है और उनसे रोज रिपोर्ट करने को कहा गया है। जिला पंचायत अधिकारियों के स्तर से यह फीडबैक लिया जा रहा है। गांवों में क्वारंटीन सेंटर आदि की व्यवस्था का सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है।
अल्मोड़ा जनपद में लौटे सबसे अधिक प्रवासी
पंचायत विभाग के मुताबिक अभी तक स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर 21 अप्रैल 2021 से एक जून 20021 तक कुल एक लाख तीस हजार आठ लोग पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक लौटने वालों की संख्या 36640 अल्मोड़ा जनपद की है। दूसरे नंबर पर पौड़ी जिले में 26633 लोग अपने गांवों की ओर लौटे हैं। जबकि तीसरे नंबर पर नैनीताल जनपद में 12219 और चौथे नंबर पर जनपद देहरादून में 11686 प्रवासी अपने गांवों की ओर लौटे हैं।

21 अप्रैल से 1 जून तक देश के विभिन्न हिस्सों से लौटे प्रवासियों का लेखा-जोखा

जनपद      अप्रैल     मई         जून      कुल यात्री
अल्मोड़ा     2680    33466     494      36640
बागेश्वर       275      3229       51        3555
चमोली       230       2942       98       3270
चंपावत      335       3286       36        3657
देहरादन    386       10842      458     11686
हरिद्वार      157       6730        201     7088
नैनीताल     514      11329      376      12219
पौड़ी         1630     24608      395      26633
पिथौरागढ़  294       3980        78        4352
रुद्रप्रयाग   198       2104         43        2345
टिहरी        833      7618         137      8588
यूएस नगर  334      8141         212      8687
उत्तरकाशी  73       1186          29        1288
कुल यात्री    7939   119461      2608    130008

हमारा फोकस गांवों की ओर लौट रहे प्रवासियों की सेहत पर ज्यादा है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर उन्हें जरूरी दवाइयां और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस काम में ग्राम प्रधानों के आलवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और दूसरे सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जा रहा है।
– हरिचंद सेमवाल, राज्य नोडल अधिकारी, कोविड

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:हरिद्वार में पहली बार हुई रिकॉर्ड तोड़ गेहूँ की खरीद

Sat Jun 5 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक कोरोनाकाल में तमाम कारोबार बंद रहने के बाद भी सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर रिकॉर्ड खरीदारी हुई है। राज्य गठन के बाद पहली बार करीब दो लाख क्विंटल गेहूं खरीदा गया। तीन साल पहले भी करीब एक लाख क्विंटल गेहूं की खरीदारी हुई थी। इससे सरकारी गोदामों […]

You May Like

advertisement