उत्तराखंड:आज देहरादून आएंगे सचिन पायलट, कांगेस पार्टी में जोश भरने, करेंगे मीडिया से बात


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उत्तराखंड कांग्रेस में जोश भरने के लिए शुक्रवार को देहरादून आ रहे हैं।
इस दौरान वे दोपहर साढ़े 12 बजे बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने बताया कि पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी उपस्थित रहेंगे। 

कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष को लेकर फैसला जल्द
वहीं गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष को लेकर फैसला जल्द हो जाएगा। इसे लेकर कहीं भी कोई अड़चन नहीं है। इस पर राष्ट्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है।
 
उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वह पहले अपने दल को देखें। जिनके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा अपने प्रदेश कार्यालय को बनाने के लिए भू उपयोग बदलने में छूट की व्यवस्था की गई है, जो सही नहीं है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:आज देवभूमि में मनाया जा रहा है हरेला पर्व, क्या इसका महत्व और परम्परा

Fri Jul 16 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून:आज पूरे उत्तराखंड में हरेली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है क्या आप जानते हैं कि हरेला क्यों मनाया जाता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हरेला क्यों मनाया जाता है।…… उत्तराखंड की धरती पर ऋतुओं के अनुसार कई अनेक पर्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement