उत्तराखंड का प्रथम डेडीकेटेड कम्प्यूटर रजिस्ट्री कियोस्क की शुरुआत,जमीन की धोखाधड़ी पर कसेगी नकेल

सागर मलिक

सार:देहरादून के डीएम सविन बंसल ने कहा कि जन सुनवाई और पब्लिक फोरम में ऐसी कई शिकायतें मिलती हैं, जो जमीन की धोखाधड़ी से जुड़ी होती हैं. जमीन के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई गई है,
विस्तार:देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अक्सर जमीन की धोखाधड़ी से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं. इन्हें रोकने के लिए और जनमानस को उस जमीन से जुड़ी जानकारी देने के लिए राज्य का पहला डेडिकेटेड कंप्यूटर कियोस्क सेंटर बनाया गया है, जिसके जरिए जमीन खरीदने से पहले खरीदार रजिस्ट्री लैंड रिकार्ड देख सकते हैं यानी उन्हें इसकी हिस्ट्री का भी पता चल जाएगा. देहरादून के रजिस्ट्री ऑफिस के पास बना राज्य का प्रथम डेडिकेटेड कंप्यूटर कियोस्क पर सामान्य नागरिक ई-रजिस्ट्रेशन वेबसाइट से जमीन से संबंधित जानकारी मिल सकेगी. जिला प्रशासन की इस पहल से कियोस्क के जरिये बिचौलियों और दलालों की चेन भी टूट जाएगी और पारदर्शिता के साथ व्यक्ति जमीन की खरीदारी कर पाएगा.

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस बारे में कहा कि जन सुनवाई और पब्लिक फोरम में कई ऐसी शिकायतें मिलती हैं, जो जमीन की धोखाधड़ी से संबंधित होती हैं. भूमि फर्जीवाड़े को रोकने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई गई है, जिससे जनता को धोखाधड़ी से बचाने के साथ-साथ जागरूक किया जा सके. इसके लिए राज्य का पहला डेडिकेटेड कंप्यूटर कियोस्क तैयार हो गया है. जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़ी जानकारी जनता को उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है ताकि उन्हें पता चल सके कि इस जमीन का असली मालिक कौन है और यह जमीन किस तरह की है.

कार्यालयों में लगेंगे फ्लेक्स और पोस्टर
बताते चलें कि पिछले साल नवंबर में डीएम सविन बंसल ने एक बैठक करते हुए डेडिकेटेड कंप्यूटर कियोस्क सेंटर तैयार करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद रजिस्ट्रार कार्यालय के पास ही कंप्यूटर कियोस्क तैयार किया गया. इसपर नागरिक जमीन की रजिस्ट्री से पहले ही ई-रजिस्ट्रेशन वेबसाइट,

से भूमि संबंधी जानकारी ले सकेंगे. इस तरह डेडिकेटेड कंप्यूटर कियोस्क बिचौलियों और दलालों के धंधे को चौपट कर देगा. लोगों में जागरूकता लाने के लिए रजिस्ट्री से पूर्व किन-किन बिन्दुओं का ध्यान रखना है, इसके लिए कार्यालयों में फ्लेक्स और पोस्टर लगाए जाएंगे. जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री संबंधित अधिकारियों को भूमि क्रय-विक्रय से पहले ही खाता खतौनी, पहचान पत्र आदि का

सही तरीके से सत्यापन करने के निर्देश भी दिए हैं.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का दिख रहा असर

Thu Apr 3 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन कुमार रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का दिख रहा असर रायबरेली में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान महिला सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए ई- रिक्शा में की गई चार अंको की कलर कोडिंग जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह सेंगर ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement