विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच- कुलपति

Oplus_131072

सुहेलदेव वि.वि. में 27 व 28 फरवरी को विज्ञान-मंथन का भव्य आयोजन,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में स्थित शैक्षणिक भवन-दो के विज्ञान- संकाय द्वारा दिनांक 27 एवं 28 फरवरी को “विज्ञान मंथन-2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी के मार्गदर्शन में इस दो दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं शोध के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्र-छात्राओं के संपूर्ण विकास हेतु विश्वविद्यालय एवं संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्रतिभागियों को बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है जिससे सुदूर अंचल में स्थित महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त हो सके।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि विज्ञान मंथन-2026 हेतु कुलपति जी ने संबंधित समिति के सभी सदस्यों की बैठक बुलाकर प्रत्येक बिंदु पर की गई तैयारियों को परखा। जहां कहीं भी कमियां दिखाई दी उस पर उन्होंने टीम के सदस्यों का उचित मार्गदर्शन किया। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को विज्ञान मंथन-2026 की तैयारी पूरे मनोयोग से करने को कहा तथा कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्रियंका सिंह एवं उनकी टीम को निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा महाविद्यालयों की सहभागिता हर हाल में सुनिश्चित करें, आवश्यकतानुसार आप स्वयं कुलसचिव महोदय का सहयोग प्राप्त कर तैयारियों को अंतिम रूप दें जहां कहीं भी आवश्यकता हो मुझसे सहयोग प्राप्त कर सकती हैं। महाविद्यालयों को यह भी निर्देश दे दिया जाए कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा वहां के प्राध्यापकगण हर हाल में सुनिश्चित करें, यदि कोई आवश्यकता हो तो वे विश्वविद्यालय के जिम्मेदार लोगों से संपर्क साध सकते हैं, इसके लिए समिति के कुछ सदस्यों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया जाए। जिससे महाविद्यालय की टीम आसानी से को-ऑर्डिनेट कर सके।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को अंतिम रूप देने हेतु कुलपति जी के मार्गदर्शन में हमारे सहयोगी प्राध्यापक बंधु सतत क्रियाशील है। जहां कहीं भी आवश्यक हो रहा है विश्वविद्यालय के कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी, सहायक कुलसचिव एवं कर्मचारियों का सहयोग लिया जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि क्विज प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, मौखिक एवं पावर-पॉइंट प्रस्तुति के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों के रूप में रंगोली प्रतियोगिता एवं फूड फेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा।उन्होंने विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में सहभाग करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता एवं आयोजन समिति ने बताया कि “विज्ञान मंथन 2026” के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का यह एक सशक्त मंच है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं से उत्साहपूर्वक विज्ञान मंथन-2026 में सहभाग करने की अपील की।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि.वि.आजमगढ़ मो. नं. 9452 4458 78

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा क्षेत्र बछरावाँ के अंतर्गत ग्रामसभा-थुलेंडी में श्री नेवाजेश्वर महादेव बाबा के दर्शन

Tue Feb 24 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत आज अपने विधानसभा क्षेत्र बछरावाँ के अंतर्गत ग्रामसभा-थुलेंडी में श्री नेवाजेश्वर महादेव बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं श्री मद भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कथा के अमृत रस ने मन को परम शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। भगवान […]

You May Like

advertisement