बरेली पुलिस द्वारा पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सुश्री अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को सुना गया और उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में पेंशनर्स को डायल यूपी-112 द्वारा संचालित सवेरा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष पहल है, जिसके तहत पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों को आपात स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही, साइबर अपराधों के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। पेंशनर्स को बताया गया कि साइबर अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने पर शिकायत दर्ज कराएं।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली ने पुलिस पेंशनर्स से अपील की कि वे भले ही नौकरी से रिटायर हुए हैं, लेकिन सेवा से नहीं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही में पेंशनर्स का अनुभव और योगदान आज भी महत्वपूर्ण है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुर्गापूजा, रामलीला तथा दशहरा के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में करी बैठक

Fri Sep 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की उपस्थिति में आज आगामी त्योहारों यथा- दुर्गापूजा, रामलीला तथा दशहरा आदि के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न […]

You May Like

advertisement