यज्ञ सम्राट प्रखर जी महाराज 20 जनवरी को बरेली में होंगे सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय बिहारीपुर खत्रियान पर किया गया। बैठक का प्रारंभ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार को अवस्थी द्वारा गायत्री मंत्र के वाचन से हुआ। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय राज शर्मा ने बताया कि पुष्कर राजस्थान में 8 मार्च से 10 अप्रैल 2026 को गायत्री पुनश्चरण महायज्ञ शक्ति पीठ, मणिवेदिका में होगा, जिसमें बरेली से सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रखर महाराज जी के बरेली आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि पुष्कर राजस्थान में होने वाले महायज्ञ में संपूर्ण भारत से दस लाख विप्रवर भाग लेंगे। इस हेतु महामंडलेश्वर श्री प्रखर जी महाराज मार्गदर्शन हेतु महापौर बरेली के सिटी आफिस, सिविल लाइंस पर 20 जनवरी को पधार रहे हैं , जहां बरेली वासी उनका सारस्वत अभिनंदन करेंगे। इस हेतु बरेली मंडल के अध्यक्ष अरुण शुक्ला के संयोजन में टीम गठित की गई है, जिसमें मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी, जिला महामंत्री देवेंद्र शर्मा महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला और महानगर महामंत्री प्रखर पाठक होंगे जो 20 जनवरी के कार्यक्रम को आयोजित करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए बरेली मंडल के अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने धोषणा की कि शाहजहांपुर से राजेश अवस्थी, पीलीभीत से अभय शर्मा, बदायूं से कृष्ण चंद्र शर्मा और बरेली से संजीव कुमार अवस्थी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। इन सभी को 20 जनवरी को सायं 4.00 बजे सिटी आफिस, सिविल लाइंस पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पद पर शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरेली के महापौर डाॅ उमेश गौतम करेंगे।बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शर्मा ने किया और सभी का आभार विशाल शर्मा ने किया। बैठक में इंद्रदेव त्रिवेदी, अजयराज शर्मा, सचिन शर्मा, अरुण शुक्ला, विशाल शर्मा , संजीव अवस्थी, विष्णु भारद्वाज, रामकृष्ण शुक्ला , प्रखर पाठक, जितेंद्र कुमार मिश्रा आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऐफ़ आर इस्लामिया इंटर कालेज में सहायक अध्यापक प्रशिक्षण स्नातक श्रेणी पुरुष एवं महिला शाखा प्रारंभिक परीक्षा दी पालियों में हुईं संपन्न

Sun Jan 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : ऐफ़ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी पुरुष एवं महिला शाखा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में दिनाक 17 /01 / 2026 को दो पालियों में संपन्न हुई । प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सामाजिक विषय […]

You May Like

advertisement