हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव मे सम्मानित हुए बच्चे व सेवानिवृत शिक्षक

हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव मे सम्मानित हुए बच्चे व सेवानिवृत शिक्षक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में गत दिवस को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बुनियादी साक्षरता और शिक्षा के सार्वभौमिकरण के लिये कस्बे के एक बैंकट हाल पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा एवं जनजागरुकता की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेंद्र यादव, बीईओ भानुशंकर गंगवार की अध्यक्षता मे मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलंन कर शुभारंभ किया।संचालन एआरपी जनार्दन तिवारी ने किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक मंचन किया। बीईओ भानुशंकर गंगवार ने विभागीय योजना के बारे में विस्तार से बताया। विधायक डॉ डीसी वर्मा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव ने अध्यापकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इसके साथ ही पुस्तक वितरण तथा बाल वाटिका के बच्चो सहित निपुण छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।अतिथियों का बीईओ ने स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया। इस दौरान 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक कमलेश भारती, कंचन अग्रवाल, रामकुमारी, नुसरत जहां, प्रतिमा सक्सेना, अर्चना सिन्हा, नाहिद जमाल, शादाब शमीम और आनंद स्वरूप शर्मा को अंगवस्त्र, स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सीडीपीओ कृष्ण चंद्र, सुपरवाइजर ललिता देवी, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव, एआरपी सौरभ बाजपेई, गौरव सक्सेना, हरिओम दत्त, नरगिस परवीन, दिग्विजय गंगवार, मनोज शर्मा, महेंद्रपाल गंगवार सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फाइन बुक डिपो के गोदाम में शार्ट शर्किट से लगी आग लाखों का सामान जलकर राख

Sun Mar 30 , 2025
फाइन बुक डिपो के गोदाम में शार्ट शर्किट से लगी आग लाखों का सामान जलकर राख दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में रामलीला मैदान के पास स्थित मकान है जिसको गोदाम के तौर पर किराये पर बुक स्टोर के लिए दे दिया है । जिसमें अचानक आग […]

You May Like

Breaking News

advertisement