कुलपति ने महाविद्यालयों में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं का किया औचक निरीक्षण

संसाधनों की कमी पर लगायी फटकार, महाविद्यालयों को सीसीटीवी ऑन रखने के दिए निर्देश,

​ आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। कुलपति ने अल्ट्रा मॉडर्न गर्ल्स डिग्री कॉलेज मेंहनगर आजमगढ़, रामदेव इंस्टिट्यूट खिललुपुर आजमगढ़, जे.पी.आर. गर्ल्स डिग्री कॉलेज रानी की सराय आजमगढ़ एवं सीताराम सिंह रामानंद सिंह स्मारक महाविद्यालय समेदा आजमगढ़ पहुंचकर वहां चल रही परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
​ कुलपति ने संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही परीक्षाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए स्वयं निकले हालांकि परीक्षा की सुचिता व व्यवस्था से प्रथम दृश्टया संतुष्ट दिखे परंतु महाविद्यालयो में संसाधनों की कमी पर कड़ी फटकार भी लगायी। साथ ही साथ सीमित समय में संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने अन्यथा की दृष्टि में केंद्र को डिबार करने की चेतावनी दी गई।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी में बताया कि बृहस्पतिवार को कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार परीक्षा की सुचिता को परखने के लिए कई महाविद्यालय के औचक निरीक्षण किए, महाविद्यालयो में व्याप्त गंदगी प्रकाश की व्यवस्था न होना तथा दो एक महाविद्यालय में चहादिवारी ना पाए जाने पर यथा शीघ्र कमिर्यों को दूर करने का निर्देश दिया और यह भी निर्देश दिए की सीसीटीवी दौरान परीक्षा प्रतिपल ऑन रहनी चाहिए इसकी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।
सभी महाविद्यालय अनिवार्य रूप से परीक्षा के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्र अपने सीसीटीवी कैमरे ऑन रखें, ताकि परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि सुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए महाविद्यालयों को समय-समय पर जो भी दिशा निर्देश जारी किए हैं उसका शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
​निरीक्षण के दौरान कुलपति के सहायक विपिन शर्मा आदि उपस्थित थे।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो.नं.9452 44 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर श्री हरिस एस ने किया सान देवड़ा धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण

Fri Dec 5 , 2025
व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए आवश्यक निर्देश जगदलपुर, 05 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने शुक्रवार को बकावंड विकासखंड के सान देवड़ा स्थित धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान भंडारण प्रक्रिया, समितियों से प्राप्त हो रहे धान […]

You May Like

advertisement