कुलपति ने किया कई महाविद्यालय का औचक निरीक्षण

कुलपति ने किया कई महाविद्यालय का औचक निरीक्षण,

माता धिराजी महाविद्यालय सलेमपुर चिरैयाकोट आजमगढ़ के प्राचार्य को चेतावनी,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव वि0वि0 की सम-सेमेस्टर की परीक्षा का आगाज 15 अप्रैल 2025 से विधिवत शुरू हो गई। इस बीच कुलपति द्वारा परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए स्वयं स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है, उसी कड़ी तृतीय पाली में कुलपति का काफिला विश्वविद्यालय से निकलकर चिरैयाकोट की तरफ बढ़ा।
मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान कई महाविद्यालयों की विधिवत जांच कुलपति प्रो0 संजीव कुमार द्वारा की गई, जिसमें सबसे पहले माता धिराजी पी.जी. कॉलेज सलेमपुर चिरैयाकोट आजमगढ़ ,कोड नंबर 297 का विधिवत निरीक्षण किया गया, जिसमें कॉलेज के मुख्य गेट पर महाविद्यालय का नाम न होने के कारण तथा अन्य कई आशिक कमियां होने के कारण प्राचार्य को तुरंत सुधार करने और भविष्य में अन्य सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। उसी क्रम में कई अन्य महाविद्यालयों का निरीक्षण करते हुए कुलपति का काफिला मोहम्मदाबाद गोहना मऊ की तरफ निकल पड़ा, जहां पंडित चंद्रिका स्मारक पूर्वांचल महाविद्यालय सूरहुरपुर मोहम्मदाबाद गोहना मऊ कोड नंबर 857 का विधिवत निरीक्षण किया गया जहां सी.सी. कैमरे की कमी को और अविलंब दुरुस्त करने तथा छात्र बैठक व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश देकर कुलपति श्री दुर्गा जी पी.जी. कॉलेज कयामपुर मोहम्मदाबाद मऊ कोड नंबर 92 के निरीक्षण के दौरान व्यवस्था दुरुस्त मिली, वहीं से थोड़ी दूर पर पब्लिक महिला शहर डिग्री कॉलेज बरामदपुर मोहम्मदाबाद गोहना मऊ कोड नंबर 819 एवं शिव कुमारी साहब महाविद्यालय कयामपुर मोहम्मदाबाद गोहना मऊ कोड नंबर 865 का भी विधिवत निरीक्षण किया गया जहां कुलपति वहां की व्यवस्था से संतुष्टि दर्शाते हुए और बेहतर करने का निर्देश दिया, तत्क्रम में काफिला अन्य कई महाविद्यालय को निरीक्षण करते हुए विश्वविद्यालय चला आया।
दौरान वार्ता कुलपति ने अवगत कराया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका विशेष ख्याल रखने का आदेश समस्त केंद्राध्यक्ष को दे दिया गया है। प्रत्येक महाविद्यालय में भीषण गर्मी के कारण छात्रों को शीतल पेयजल, कक्षाओं में नियमित पंखा एवं कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दे दिया गया है, लगभग सभी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा का संचालन कर रहे हैं और परीक्षा की सुचिता बनाए रखने में विश्वविद्यालय महाविद्यालय के टीचिंग नॉन टीचिंग स्टाफ का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है ।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 संजीव कुमार ने कहां कि विश्वविद्यालय कैलेंडर के मुताबिक परीक्षा का संचालन ,मूल्यांकन और परिणाम घोषित किए जाने का भरसक प्रयास होगा, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, कर्मचारी परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए पूरे मनोयोग से अपना दायित्व निर्वहन कर रहे हैं ,बीच-बीच में मैं स्वयं स्थलीय सत्यापन कर रहा हूं, प्रथम दृष्टया परीक्षा सुचिता पूर्ण तरीके से हो रही है, अवलोकन के दौरान मुझे जो आंशिक कमियां दिख रही हैं उसे तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया जा रहा है क्योंकि विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता और दायित्व छात्रों का हित है । बताते चलें कि विश्वविद्यालय की परीक्षा 15 अप्रैल 2025 से शुरू होते ही कुलपति प्रो0 संजीव कुमार ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कमान अपने हाथ में ले ली और अब तक आजमगढ़ और मऊ जनपद के कई महाविद्यालयों का स्थल निरीक्षण उन्होंने स्वयं किया जिसमें औसत परीक्षा सुचितापूर्ण चलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। परंतु कई जगह केंद्राध्यक्षों एवं प्रभारी को यथोचित दिशा-निर्देश देकर और बेहतर करने के लिए प्रेरित भी किए। महाविद्यालय में सी.सी. कैमरा एवं स्वच्छता की कमी पर उन्होंने उचित दिशा-निर्देश जारी करके कुलपति का काफिला वापस विश्वविद्यालय चला आया!
निरीक्षण के दौरान कुलपति का मुख्य फोकस सी.सी.टी.वी. कैमरे का कुशल संचालन, शौचालयों की स्वच्छता और विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के अनुसार
सम-सेमेस्टर की परीक्षा गतिमान है विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 संजीव कुमार ने यह भी अवगत कराया की परीक्षा सुचारू रूप से चले इसके लिए नियमानुसार सबको जिम्मेदारी सौंप दी गई है,सभी पूरे मनोयोग से लगकर परीक्षा की पवित्रता को सुनिश्चित कर रहे हैं, कुलपति के द्वारा इस तरह के औचक निरीक्षण सभी मेधावी छात्रों एवं बुद्धिजीवी वर्गों में जबरदस्त उत्साह दिखा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चकबंदी विभाग के फर्जी प्रस्ताव का नहीं हो सका खुलासा ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

Fri May 2 , 2025
चकबंदी विभाग के फर्जी प्रस्ताव का नहीं हो सका खुलासा ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन डीएम साहब न्याय दो, भु माफिया से हमे बचा लो आजमगढ़ जिलाधिकारी से सैकड़ो की संख्या में पहुंचे टेल्हुआ चकवली के ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग और भूमाफियाओं की मिली भगत से मनगढ़ंत प्रस्ताव पर हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement