उत्तराखंड देहरादूनबच्चों के मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप,

सागर मलिक

लाठी डंडों और पथराव से आधा दर्जन से ज्यादा घायल

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में बड़े भी कूद गए। जहां दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

दरअसल यह मामला हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गांव में बच्चे आपस में खेल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर उनमें बहस हो गई। मामला तब बिगड़ा जब बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई, जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं।

विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि झगड़ा एक ही समुदाय की विभिन्न बिरादरियों के बीच हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही 45 लोगों का चालान धारा 126/135 के तहत किया गया है। पुलिस गांव की गतिविधियों पर करीबी निगरानी बनाए हुए है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि झगड़े की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों के 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है और प्रारंभिक जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पहले दिन भारी हंगामा

Wed Aug 20 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पहले दिन भारी हंगामा,सागर मलिक विपक्षी विधायकों ने फाड़ी कार्य सूची उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण भवन में मंगलवार से शुरू हुए मानसून सत्र का पहला दिन भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने आपदा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था के […]

You May Like

Breaking News

advertisement