विजिलेंस ने अभी तक 116 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार किए

उत्तराखंड देहरादून
विजिलेंस ने अभी तक 116 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार किए,
सागर मलिक

भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए 79 ट्रैप किए

देहरादून। निदेशक सतर्कता ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल (अप्रैल 2022 से सितम्बर 2025) में सतर्कता अधिष्ठान की उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस अवधि में टोल फ्री नम्बर 1064 पर कुल 9424 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1421 विजिलेंस एंगल की पाई गईं। इनमें 62 मामलों में ट्रैप की कार्रवाई हुई। वर्ष 2025 में अकेले 12 ट्रैप ऑपरेशन किए गए।

सतर्कता अधिष्ठान ने अब तक कुल 79 ट्रैप ऑपरेशन में 92 कर्मचारी (13 राजपत्रित व 79 अराजपत्रित) और अनियमितता के मामलों में 24 कर्मचारी (7 राजपत्रित व 17 अराजपत्रित) को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

न्यायालय में पैरवी के दौरान 37 प्रकरणों में से 28 मामलों में सजा दिलाई गई, जो 71 प्रतिशत दंडादेश का रिकॉर्ड है।

सबसे अधिक ट्रैप से जुड़ी शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं, जिनमें 32 कर्मचारी गिरफ्तार हुए। क्षेत्रवार हरिद्वार (21), देहरादून (10), उधमसिंह नगर (22) और नैनीताल (11) में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई।

इन मामलों से जुड़े शिकायतकर्ताओं को जब्त राशि में से ₹2.35 लाख वापस किए गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जबतक सचिव संवर्ग के वेतन भुगतान हेतु शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक पुरा सचिव सवर्ग विवश होकर सदस्यता महा अभियान का करेगा विरोध

Wed Sep 10 , 2025
सचिव सर्वर्ग को वेतन न मिलने के कारण दिनांक 12.09.2025 से 12.10.2025 तक सदस्यता महाअभियान के विरोध मे प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन जनपद आजमगढ के सहकारी समितियां (वी०पैक्स) के समस्त सचिव, ने अपने ज्ञापन पत्र में उल्लेख करते हुए कहां कि संवर्ग सहकारिता, विभाग में सरकार द्वारा चलाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement