विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनीता विलियम्स को भेजी बधाई

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सदन की ओर से पारित प्रस्ताव के बाद विदेश मंत्री को लिखा पत्र।

चंडीगढ़, 20 मार्च : हरियाणा विधानसभा में सुनीता विलियम्स व उनकी टीम के सुरक्षित पृथ्वी वापसी पर पारित प्रस्ताव को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के माध्यम से सुनीता विलियम्स और उनकी टीम को भेजा है। विस अध्यक्ष की ओर से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को लिखे पत्र में कहा गया है कि यह ‘अभिनंदन प्रस्ताव’ हरियाणा विधान सभा ने 19 मार्च 2025 को पारित किया है। प्रस्ताव में नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनकी टीम की 19 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की गई हैं।
इस संबंध में सदन की भावनाओं को अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनकी टीम तक भेजा जाए। गौरतलब है कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 19 मार्च को इस संबंध में सदन में एक प्रस्ताव पेश किया था। सदन ने यह प्रस्ताव पारित किया और विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनकी टीम तक सदन की भावनाओं को भेजने का आश्वासन दिया था। विस अध्यक्ष ने कहा है कि यह मानव जगत के लिए बहुत ही गौरव और महत्व का विषय है।
इसके साथ ही विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को विधायक सावित्री जिंदल के जन्मदिवस के अवसर पर अपनी और पूरे सदन की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सावित्री जिंदल के स्वस्थ जीवन, उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की है।
हरियाणा विधान सभा में वीरवार को सदन की कार्यवाही का संचालन करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल में प्रवेश हेतु ‘शिक्षा उत्सव’ का भव्य आयोजन

Fri Mar 21 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। छात्रों का सर्वांगीण विकास गुरुकुलीय शिक्षा प्रणाली से ही संभव : आचार्य देवव्रत। कुरुक्षेत्र, 20 मार्च : 2025- प्राचीन समय में हमारे देश ऋषि-मुनि द्वारा गुरुकुलों में ही बच्चों को शिक्षित किया जाता था क्योंकि गुरुकुलीय शिक्षा प्रणाली से बच्चे का सर्वांगीण विकास सम्भव है। उक्त […]

You May Like

advertisement