बिहार:अमौर: प्रखंड मे धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा

अमौर: प्रखंड मे धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा।

अमौर संवादाता प्रफुल्ल कुमार

अमौर : प्रखंड क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 सितम्बर शुक्रवार को प्रखंड मे धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा जी की पुजा व अर्चना किया गया।इस मौके पर प्रखंड के बिधुत सबस्टेशन,लोहे की दूकानो,दरबाजे व फर्निचर की दूकाने,टायर व हवा की दूकाने,बडे बडे अाटा चक्की व धान सहित आरा मशीन की दूकान,तेल की फैक्ट्रीयो,पेट्रोल व डिजल पम्प ,लोहे की सामग्री वाली दूकानो सहित दो पहिया,चारपहिया,बडे वाहनो व छोटे वाहनो को साफ सफाई व धुलाई कर स्वामित्वो के द्वारा सजाया गया।तथा बडे ही आंतरिक मन से भगवान विश्वकर्मा की पाठ कर पुजा अर्चना पंडितो के मंत्रोच्चारण से किया गया।इसके बाद स्वामित्वो के द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया।इसके आलावे बडे बडे लोहे की दूकानो व उपकरणो वालो स्थानो पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पुजा अर्चना किया गया।
इस मौके पर कही कही सांसकृतिक कार्यक्रम भी कराया जाता है।लेकिन इस बार कोरोना महाबिमारी को लेकर सांसकृतिक कार्यक्रम मनाने की सूचना अभी तक नही मिली है।इस मौके पर कई वक्ताओ ने भगवान विश्वकर्मा के बारे मे बताया कि सर्व प्रथम सोने की लंका विश्वकर्मा भगवान ने इन्द्रदेव भगवान के आज्ञा पर बनाई थी।भगवान ने देवताओ के लिए अस्त्र व वस्त्र सहित कई महल बनाये।इस कारण विश्वकर्मा को भगवान कहा जाता है।विशेषज्ञो के अनुसार विश्वकर्मा की पुजा इस लिए की जाती है,उन्हे पहला वस्तुकार माना जाता था।मान्यता है कि हर साल अगर आप घर मे रखे हुए लोहे और मशीनो की पूजा करते हैं तो वे जल्दी खराब नही होते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: बिलरियागंज पुलिस ने नाबालिक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Fri Sep 17 , 2021
थाना बिलरियागंजनाबालिक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तारघटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 13.03.2021 को वादिनी थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़ द्वारा अपनी पुत्री किरन (काल्पनिक नाम) उम्र लगभग 16 वर्ष की दिनांक 07,08/03/2021 की रात करीब तीन बजे भोर में अपनी मां के गहने व रूपये लेकर किशन उर्फ कृष्णा […]

You May Like

advertisement