Breaking Newsछत्तीसगढ़महासमुंद
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम

महासमुंद 15 मार्च 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज 15 मार्च को जिला महासमुंद अंतर्गत बसना तहसील के ग्राम गढ़फुलझर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12:50 बजे बलरामपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2ः10 बजे ग्राम नानक सागर गढ़फुलझर (रामचंडी मंदिर मैदान) हेलीपेड पहुंचेगे तथा दोपहर 2:20 बजे ग्राम गढ़फुलझर में होला महल्ला कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 3ः40 बजे वे ग्राम गढ़फुलझर से ग्राम नानक सागर हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3:50 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।




