वॉक-इन-इंटरव्यू का होगा आयोजन 6 मार्च को

 जांजगीर-चांपा 29 फरवरी 2024/ जिला प्रशासन जांजगीर चांपा द्वारा जिले के मेधावी छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग तैयारी हेतु आकांक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सत्र 2024-25 के लिए परिणामोन्मुख (रिजल्ट ओरिएंटेड) विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है। इस हेतु 6 मार्च 2024 को प्रातः 11 बजे से वॉक-इन-इंटरव्यू (साक्षात्कार) का आयोजन आकांक्षा आवासीय विद्यालय जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा में रखा गया है। जिसमें विषय गणित, जीव विज्ञान, भौतिक, रसायन, के लिए विषय विशेषज्ञों की भर्ती की जाएगी।
       नोडल अधिकारी आकांक्षा कार्यक्रम ने बताया कि यह पद पूर्णतः अस्थाई है जो एक वर्ष के लिए होगा तथा जिसे परीक्षा परिणाम के आधार पर आगे जारी रखा जावेगा। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एम.एस.सी/बीई/बीटेक/एमटेक निर्धारित की गई है तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से आईआईटी/नीट की कोचिंग संबंधी अनुभव होना आवश्यक है। वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा के साथ अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित प्रति के साथ 06 मार्च 2024 को आकांक्षा आवासीय विद्यालय जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट  https://janjgir-champa.gov.in/  का अवलोकन कर सकते है।

Read Article

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्निवीर पुरुष भर्ती के परिणाम घोषित,

Thu Feb 29 , 2024
870 उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ से मिली सफलता जांजगीर-चांपा 29 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परिणाम 27 फरवरी 2024 को घोषित कर दिया गया है। दिसंबर 2023 में जांजगीर-चांपा भर्ती में 5532 उम्मेदवारों ने भाग लिया था। जिसमें से 870 उम्मीदवार अग्निवीर जीडी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement