गोकशी में वांछित आरोपी 02 अदद प्रतिबंधित पशु के साथ गिरफ्तार

आज शनिवार को उ0नि0 आदिल खां मय हमराह के साथ थाना से रवाना होकर तलाश वांछित, वारण्टी, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन मे मामूर होकर ग्राम जाफरपुर से चन्द्रभानपुर जा रहे थे कि ग्राम चन्द्रभानपुर भदसारी मोड़ पर एक मैजिक गाड़ी संदिग्ध हालत में आती दिखाई दी शक होने गाड़ी चालक को रुकने का इशारा किया गया परन्तु गाड़ी चालक तेजी से गाड़ी चलाते हुए लाया मोड़ पर गाड़ी को अचानक मोडा कि गाडी अनियत्रित होकर रोड से उतरकर पटरी पर जाकर फंस गई। पुलिस वालों को देख गाडी चालक व उसमें बैठा एक व्यक्ति भागने का प्रयास किये जिसमें पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को समय करीब 11.10 बजे पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकड़े गये व्यक्ति द्वारा अफना नाम अमित कुमार S/0 छोटेलाल R/O चन्द्रभानपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ उम्र- 18 वर्ष बताया गया। जामा तलाशी में गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मैजिक गाड़ी के अंदर 02 अदद प्रतिबंधित पशु तथा एक अदद मैजिक गाडी UP 50 DT 1237 बरामद किया गया। है मैजिक जिसका चे0नं0 MAT 559014 MZD0 9146 इ0नं 700 CCD 102 DYX 534966 ई चालान एप पर देखा गया तो वाहन स्वामी का नाम पुष्पेन्द्र कुमार S/O छोटेलाल R/O चन्द्रभानपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ है । पकड़े गये व्यक्ति से भागे हुए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने उसका नाम वसीम उर्फ करिया S/O बशीर उर्फ नाटे R/O गौरा थाना मेंहनगर जनपद- आजमगढ़ बताया कड़ाई से पूछताछ पर बताया कि साहब यह मैजिक गाडी मेरे भाई के नाम से है इसे मै चलाता हूँ । मेरा साथी वसीम उर्फ करिया उपरोक्त ने बताया कि अपनी पीकप/ मैजिक गाड़ी ले आओ उसमे जानवर लादकर ग्राम कोइलारी थाना रानी की सराय ले जाना है। छुट्टा जानवर पकड़कर लादकर ले जा रहे थे अभी और भी जानवर लादना था कि आप लोगो ने पकड़ लिया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 369/2025 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 बनाम 1.अमित कुमार S/0 छोटेलाल R/O चन्द्रभानपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़, 2. वसीम उर्फ करिया S/O बशीर उर्फ नाटे R/O गौरा थाना मेंहनगर जनपद- आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राकेश-सोनम की स्मृति में पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि पेड़ बनकर जीवित रहें मेरी संतानों की स्मृतियां : महेंद्र अग्रवाल

Sun Jul 20 , 2025
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत राकेश-सोनम की स्मृति में पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि पेड़ बनकर जीवित रहें मेरी संतानों की स्मृतियां : महेंद्र अग्रवाल राना बेनी माधव बक्श सिंह पार्क में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि एवं योग कार्यक्रम योग साधकों ने दी श्रद्धांजलि, पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प संयोजक प्रदीप पांडे […]

You May Like

advertisement