वसीम खान को दिया जाएगा सेवाश्री सम्मान : डॉ. सुषमा नाथ

वसीम खान को दिया जाएगा सेवाश्री सम्मान : डॉ. सुषमा नाथ

संवाददाता दिल्ली – विद्या भूषण शर्मा।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने की घोषणा।
संसद मार्ग स्थित कंस्टीटूशन क्लब में किया जाता है सम्मानित।
हर वर्ष केवल 25 विभूतियों को किया जाता है सम्मानित।

नई दिल्ली, 12 अगस्त : दिल्ली के युवा समाजसेवक वसीम अब्बास अली खान को उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान हेतु चयनित किया गया है। आज संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने वसीम खान के अवार्ड की घोषणा की। वसीम पिछले कई वर्षों से समाज के लिए तत्पर रहकर कार्य करते रहे हैं, इसके अतिरिक्त वे समय समय पर समाज के पिछड़े वर्ग को सहायता भी देते रहते हैं। उनकी इसी सेवा को मद्देनज़र रखते हुए उन्हें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से नवाज़ा जाएगा। आज डॉ सुषमा नाथ ने वसीम अब्बास अली खान को निमंत्रण पत्र सौपा। इस अवसर पर दिल्ली की समिति सदस्य समेत लीगल विंग प्रभारी अधिवक्ता सुचेता एवं कुसुम भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने कहा की दिल्ली में वसीम खान जैसे युवा समाजसेवी जनता के लिए एक मिसाल हैं। उनके द्वारा जनसेवा के निस्वार्थ एवं स्वतंत्र आयोजन समाज में एक नयी चेतना का प्रसार कर रहे हैं।
बता दें की हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में न केवल देश भर से उच्चतम सरकारी अधिकारीयों को सम्मानित किया जाता है बल्कि ज़मीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष हर क्षेत्र से केवल 25 विभूतियों को इस सम्मान हेतु चयनित किया जाता है। माता मानतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित इस कार्यक्रम को संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ द्वारा सुसर्जित किया जा रहा है।
उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में छात्रों हेतु शिक्षा, खेल, कला संस्कृति अदि क्षेत्रों में अच्छे प्रदर्शन हेतु पुरूस्कार वितरण भी किया जाता है। जिसमे नामांकन हेतु विद्यालय/महाविद्यालय /विश्विद्यालय / अध्यापक एवं अभिभावकों द्वारा सीधा पंजीकरण किया जाता है। जिसमें इस वर्ष दिल्ली, उत्तर-प्रदेश एवं हरियाणा सहित राजस्थान के छात्रों का भी चयन किया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण करते हैं गिरिराज गोवर्धन : यदुनंदनाचार्य महाराज

Sat Aug 12 , 2023
भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण करते हैं गिरिराज गोवर्धन : यदुनंदनाचार्य महाराज। सेंट्रल डेस्क – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : रमणरेती रोड़ स्थित फोगला आश्रम (श्रीजी सदन) में पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में व्यासपीठ से अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement