हमें भारत को दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनाने में एकजुट होकर काम करना है- सीएम योगी आदित्यनाथ

व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन से पहले राष्ट्र- सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ संवाददाता पुनम शास्त्री

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अगले 25 वर्ष को देश का अमृत काल निर्धारित किया है। इन वर्षों में हमें भारत को दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनाने में एकजुट होकर काम करना है। हम भारत को कहां ले जाना चाहते हैं, हमें इसकी कार्ययोजना बनानी होगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन से पहले राष्ट्र है। यदि हम सभी इसी भाव के साथ कार्य करेंगे तो हमारा भारत अमृत काल में दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरेगा। वह रविवार को अपने लखनऊ आवास पर होमगार्ड्स जवानों का तिरंगा मार्च और मोटरसाइकिल रैली के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अगले 25 वर्ष को देश का अमृत काल निर्धारित किया है। इन वर्षों में हमें भारत को दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनाने में एकजुट होकर काम करना है। हम भारत को कहां ले जाना चाहते हैं, हमें इसकी कार्ययोजना बनानी होगी। एक समृद्ध और सुरक्षित भारत के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना होगा। सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से किए गए प्रयास सार्थक परिणाम लेकर आते हैं।
सीएम ने कहा कि अमृत महोत्सव सप्ताह का आयोजन पूरे देश में हो रहा है लेकिन सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के नाते देश की निगाह उत्तर प्रदेश पर है। प्रदेश के मंत्री, अधिकारी, पुलिस के जवान, होमगार्ड, कर्मचारी सहित समाज का हर तबका इस कार्यक्रम से जुड़ गया है। प्रदेश भर में 11 से 17 अगस्त तक प्रभात फेरियां निकालने के साथ ही अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
13 से 15 अगस्त के बीच चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ से प्रदेश का प्रत्येक नागरिक जुड़ रहा है। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में भी प्रदेश के सभी 75 जनपदों में मौन मार्च निकाले जा रहे हैं। विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। वहीं दूसरी तरफ 15 अगस्त को आज़ादी का पर्व देश और प्रदेश में पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा।
दुनिया के सामने पेश किया उदाहरण
सीएम ने कहा कि पूरे देश ने वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई लड़ी और महामारी की हर लहर को नियंत्रित किया। इस दौरान हेल्थ केयर वर्कर, शासन, प्रशासन, पुलिस के जवान, होमगार्ड के कार्मिक और समाज के अलग-अलग तबके के लोगों के द्वारा जो काम किया गया वह दुनिया के सामने एक उदाहरण बना है। कहा कि होमगार्ड के जवान जमीन से जुड़े हुए हैं। पर्व, त्योहार, ट्रैफिक की व्यवस्था समेत तमाम कार्यों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन जवानों ने विकास खंड से लेकर प्रदेश स्तर तक तक तिरंगा मार्च के माध्यम से वृहद् जागरूकता फैलाने का कार्य किया है।
पुलिस जवानों जैसा मिलता है भत्ता
सीएम कहा कि यूपी में आज होमगार्ड के जवानों को वैसा ही भत्ता प्राप्त हो रहा है जैसा पुलिस के जवानों को मिलता है। होमगार्ड के जवान अगर किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं राज्य सरकार उन्हें 5 लाख रुपये का बीमा का कवर भी दे रही है।  800 से अधिक होमगार्ड के परिजनों को बीमा कवर की सहायता प्राप्त हो चुकी है। साथ अन्य सेवाएं इन जवानों प्रदेश में मिल रही हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>तिरंगा लेकर कलेक्टर सहित अधिकारियों ने लगाई दौड़</strong>

Mon Aug 15 , 2022
सद्भावना दौड़ से दिया एकता और देश प्रेम का संदेश जांजगीर-चाम्पा 15 अगस्त 2022/ स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को जिले में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश देते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा और अधिकारियों ने बारिश की परवाह […]

You May Like

advertisement