मौसम परिवर्तन से सब्जी की फसलों पर काफी प्रभाव पड़ता है : डा. सी. बी. सिंह

मौसम परिवर्तन से सब्जी की फसलों पर काफी प्रभाव पड़ता है : डा. सी. बी. सिंह।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
 
मौसम परिवर्तन से ब्रोकली जैसी सब्जियों की गुणवत्ता और उपज प्रभावित होने की आशंका।

कुरुक्षेत्र, 20 मार्च : कृषि वैज्ञानिक एवं सब्जी कृषि विशेषज्ञ डा. सी. बी. सिंह ने कहा कि आजकल मौसम परिवर्तन चल रहा है। सर्दी जा चुकी है व गर्मी का आगमन हो चुका है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान का असर फसलों के साथ-साथ पौधों के विकास समेत अनेक पहलुओं पर पड़ता है। एक तरफ जहां इससे फसल की उपज प्रभावित होती है तो दूसरी तरफ इसका प्रभाव गुणवत्ता पर भी पड़ता है। डा. सिंह ने कहा कि मौसम परिवर्तन के दौरान सब्जियों में कीड़ा इत्यादि लगने के साथ सब्जी ग्रोथ में भी प्रभाव देखा जा सकता है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहना चाहिए। किसानों को मौसम परिवर्तन के दौरान कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों एवं अधिकारियों से भी परामर्श अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक शोध में सामने आया है कि तापमान बढ़ने की वजह से ब्रोकली गोभी जैसी पैदावार हो रही है। यही नहीं, इसकी वजह से ब्रोकली की पोषकता भी प्रभावित हो रही है। शोध के अनुसार किसी भी पुष्प का विकास परिवेश के तापमान के प्रति बहुत संवेदनशील होता है। गर्म वातावरण की वजह से कम गुणवत्ता वाली सब्जियां होती हैं। सब्जी की उपज भी कम होती है। जब ब्रोकली अधिक तापमान पर उगाई जाती है, तो फूल का विकास शुरुआती चरणों तक ही सीमित हो जाता है। डा. सिंह के अनुसार ब्रोकली की कलियों का विकास 22 डिग्री सेल्सियस पर एक चरण तक सीमित होता है। ऐसे में ब्रोकली का ऊपरी हिस्सा फूलगोभी या दही के समान दिखने लगता है। 28 डिग्री सेल्सियस पर ब्रोकली और भी अविकसित होती है और यह फूलगोभी के समान दिखने लगता है। उन्होंने कहा कि अधिक तापमान की वजह से ब्रोकली जैसी सब्जियों की गुणवत्ता और उपज प्रभावित होने की आशंका है। ब्रोकली को पूरा फूल, तना, डंठल और पत्तियों सहित खाया जाता है। ऐसे में इसके आकार और गुणवत्ता पर असर पड़ने का परिणाम पोषकता पर भी हो सकता है। इसको रोकने के लिए और अध्ययन की आवश्यकता है ताकि अधिक तापमान में भी फूलों और सब्जियों को विकसित किया जा सके। ब्रोकली की खेती के ल‍िए ठंडी जलवायु की जरूरत होती है। ब्रोकली को सामान्य रूप से पनपने के लिए लगभग 16 डिग्री तापमान की जरूरत होती है। इससे अधिक तापमान हो तो यह खराब होने लगती है और सही ग्रोथ ना हो पाने के कारण यह फूल गोभी के तरह दिखने लगती है। ब्रोकली में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक हैं। इसमें प्रोटीन, जिंक, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी और कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। ब्रोकली में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
कृषि वैज्ञानिक एवं सब्जी कृषि विशेषज्ञ डा. सी. बी. सिंह।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुई चैत्र नवरात्र पूजन की तैयारियां

Fri Mar 21 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखण्ड ज्योति पर होगा नवरात्र पूजन। कुरुक्षेत्र, 20 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में हर बार की तरह चैत्र नवरात्र पूजन को लेकर तैयारियां शुरू […]

You May Like

advertisement