कन्नौज: खाना बनाते समय चूल्हे से लगी आग तीन घरों की गृहस्थी राख

खाना बनाते समय चूल्हे से लगी आग तीन घरों की गृहस्थी राख
✍️ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज । खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे अपना विकराल रूप धारण कर लिया। एक घर से होती हुई तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों में रखा गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने बड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया तब जाकर राहत की सांस ली। इंदरगढ़ के जगतापुर गांव के गिहार बस्ती मे चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने तीन घरों की गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। रामआसरे पुत्र होरीलाल , तिलक सिंह पुत्र रामआसरे , रीना सिंह पुत्री होरीलाल के घास फूस से बने घरों मे आगने अपना विकराल रूप धारण कर जलाकर स्वाहा कर दिया। आग की सूचना लगते ही गांव के लोगों का तांता लग गया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की पर आग पर काबू ना पा सके। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत कर गांव के लोगों के साथ किसी तरह आग पर काबू पाया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना इंदरगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेज दी। उचित मुआवजा मिलने की बात कही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मसरोवर पर पर्यटकों के मन को भा गई मध्यप्रदेश की शिल्पकला

Tue Nov 22 , 2022
ब्रह्मसरोवर पर पर्यटकों के मन को भा गई मध्यप्रदेश की शिल्पकला। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में पार्टनर स्टेट मध्य प्रदेश से 7 शिल्पकार पहुंचे ब्रह्मसरोवर पर।पर्यटकों को मध्य प्रदेश की 7 शिल्पकलाओं को देखने का मिलेगा अवसर।महोत्सव में पहली बार जन […]

You May Like

Breaking News

advertisement