पूरे विश्व वही देश एवं समाज उन्नति कर सकता है जो शिक्षा में आगे होगा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

पूरे विश्व वही देश एवं समाज उन्नति कर सकता है जो शिक्षा में आगे होगा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

11 एकड़ में बनने वाले डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल का भूमि पूजन कर पूर्व मुख्यमंत्री ने पांच कन्याओं के साथ आधार शिला रखी।
जयराम संस्थाएं समाज में चरित्र निर्माण एवं संस्कारों के साथ शिक्षा के प्रसार में जुटी हैं : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।
ब्रह्मचारी के स्कूलों में चरित्र निर्माण के साथ समाज का नव निर्माण हो रहा है : हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा।
हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने वर्तमान शिक्षा में बच्चों के जीवन पर कटाक्ष किए।
विधायक मेवा सिंह ने आधुनिक सेवा युक्त स्थापित होने वाले डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल के लिए ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का आभार व्यक्त किया।
देश के विख्यात उद्योगपति ओ.पी. लोहिया ने स्कूल के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

कुरुक्षेत्र, 11 फरवरी : पूरे विश्व में वही देश अथवा समाज उन्नति कर सकता है जो देश शिक्षा में अग्रणी है। किसी भी देश का विकास शिक्षा से ही सम्भव है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुरुक्षेत्र के निवारसी में जयराम संस्थाओं के विस्तार के अंतर्गत 11 एकड़ में बनने वाले डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता लाड़वा विधायक मेवा सिंह ने की। कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी, इंडोरामा सिंथेटिक इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन ओ.पी. लोहिया, आर.एल.जी. ग्रुप के चेयरमैन राम लाल गोयल, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल, उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता इत्यादि गण मान्य अतिथि भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यज्ञ में आहुतियां दी एवं पांच कन्याओं का पूजन किया। कन्या पूजन के उपरांत कन्याओं के साथ ब्रह्मचारी एवं हुड्डा ने मंत्रोच्चारण के साथ पांच शिलाएं व कलश रखकर शिलान्यास किया। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन अवसर पर जयराम संस्थाओं के ट्रस्टियों ने संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों के बैंड द्वारा बजाई जा रही धुन के बीच स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अपने गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की भांति ही श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी समाज में सबसे बड़ा कार्य देश प्रदेश में शिक्षा के प्रचार प्रसार का कर रहे हैं। ब्रह्मचारी हरियाणा एवं उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों में भी शिक्षण संस्थाओं का संचालन कर रहे हैं। उन्होने ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की शिक्षा के प्रचार में विशेष रूचि के लिए साधुवाद भी दिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने 10 साल के कार्यकाल में राज्य में स्थापित शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में शिक्षा का इतना विस्तार हुआ है कि युवाओं को शिक्षा के लिए विदेश जाने की आवश्यकता नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लाड़वा विधायक मेवा सिंह ने परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का आभार व्यक्त किया कि उन्हीं की प्रेरणा से उनके क्षेत्र में डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल स्थापित होने जा रहा है। जो ऋषिकेश की भांति ही देश का विख्यात आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कूल होगा। यह क्षेत्र के लोगों के लिए सौगात है। इससे यहां के बच्चों को उच्च श्रेणी की शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। बच्चे शिक्षा ग्रहण कर बुलंदियों पर पहुंचेंगे।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि उन्होंने अपने परम पूज्य गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की स्मृति में एवं उन्हीं की प्रेरणा से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा के लिए यह प्रण लिया है। उन्होंने लाड़वा एवं आसपास के गांवों के लोगों के प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास व्यक्त किया कि यह स्कूल विकास की बुलंदियों को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि जयराम शिक्षण संस्थाओं में आधुनिक वैदिक परम्पराओं के अनुसार ही चरित्र निर्माण एवं संस्कारों की शिक्षा पर बल दिया जाता है। उन्होने कार्यक्रम में शामिल संत महापुरुषों का भी आभार व्यक्त किया।
आखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि कुरुक्षेत्र ऋषि मुनियों की धरती है। इसी धरती पर ही ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना के साथ नए युग का सूत्रपात हो रहा है। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की संस्थाओं में अपने पूज्य गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गुरुकुल परम्पराओं के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती है।
हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने अपने अंदाज में जहां वर्तमान शिक्षा प्रणाली को लेकर बच्चों के जीवन के प्रति चिंता व्यक्त की एवं कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के नेतृत्व में जयराम संस्थाएं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा आधुनिकीकरण होना चाहिए लेकिन पाश्चात्यकरण नहीं होना चाहिए।
इंडोरामा सिंथेटिक इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन ओ.पी. लोहिया ने स्कूल की स्थापना के लिए एक करोड़ रुपया देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पूज्य पिता एम.एल. लोहिया एवं पूज्य देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जयराम शिक्षण संस्थाओं के प्रति समर्पित है। प्रसिद्ध उद्योगपति राम लाल गोयल ने ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की सराहना की कि उन्होंने अपने पूज्य गुरु देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की साधना तिथि का चयन किया। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी पूरे देश में निस्वार्थ भाव से शिक्षण संस्थाओं का संचालन कर रहे हैं। हरियाणा तो वैसे भी भगवान द्वारा दी गई धरती है जहां शिक्षा का प्रचार प्रसार हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल ऋषिकेश के प्रिंसिपल शिव सहगल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल ऋषिकेश एवं केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्वामी सम्पूर्णानन्द सरस्वती, महामंडलेश्वर डा. शाश्वतानंद, महंत बंसी पुरी, परमहंस ज्ञानेश्वर, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महंत गुरुभगत , लक्ष्मीनारायण पुरी, स्वामी महेश मुनि, शिव लाल गोयल, कैलाश गोयल, अजय गोयल, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, टी. के. शर्मा, श्रीप्रकाश मिश्रा, सरपंच प्रदीप कुमार, योगेश्वर जोशी, कुलवंत सैनी, श्रवण गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश सिंगला, विनीत गर्ग, सुकांत पण्डित, खरैती लाल सिंगला, हरदीप चीमा, टेक सिंह लोहार माजरा इत्यादि भी मौजूद थे।
भूमि पूजन के अवसर पर कन्याओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं अन्य, मंच पर संबोधित करते हुए व मौजूदगी तथा उपस्थित।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: लोक अदालत ऐसा माध्यम है, जिसमें किसी पक्ष की हार नहीं होती - सौरम श्याम शमशेरी

Sat Feb 11 , 2023
आजमगढ़ 11 फरवरी– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के तत्वाधान में आज जनपद न्यायालय परिसर आजमगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय न्यायमूर्ति श्री सौरभ श्याम शमशेरी माननीय प्रशासनिक जज, जनपद आजमगढ़ की अध्यक्षता में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ श्री संजीव शुक्ला व समस्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement