Uncategorized

पूर्वांचल नारी गौरव सम्मान से किया गया समाज में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : नगर बहजोई स्थित बी एम बी एल जैन वर्ल्ड स्कूल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर, श्री दीप साहित्यिक सेवा संस्थान गोरखपुर के संस्थापक दिनेश गोरखपुरी एवं संरक्षक नन्दमणि लाल त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित भव्य कार्यक्रम के बीच, समाज की सक्रिय महिलाओं को उपहारस्वरूप प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहा मलय, पूनम शुक्ला एवं मीनू रस्तोगी ने मांँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
इस अवसर पर समाजसेवी नेहा मलय ने कहा कि नारी से घर-परिवार एवं समाज दोनों ही सशक्त होते हैं, उसकी सेवाओं से संपूर्ण समाज को ही शक्ति प्रदान होती है, इसलिए नारी का सम्मान बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि गोरखपुर निवासी ख्यातिलब्ध ज्योतिषविद् नन्दमणि लाल त्रिपाठी के अनुमोदन पर श्री देव साहित्यिक सेवा संस्थान ने नारी के सम्मान में उनको पूर्वांचल नारी गौरव सम्मान से अलंकृत करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत आज दिव्य गंगा सेवा मिशन में सक्रिय नारियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें शांति राणा शांति, ऊषा शर्मा, सुनीता शंखवार, इंद्रा त्यागी, मंजू शर्मा, शिवानी शर्मा,पूनम शुक्ला, मीनू रस्तोगी, नेहा मलय सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय नारियों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की समस्त शिक्षिकाओं को सम्मानित करते हुए विद्यालय के व्यवस्थापक संभव जैन एवं पवन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। दिव्य गंगा सेवा मिशन में साहित्यिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अतुल कुमार शर्मा ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel