Breaking Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोरिंग में महिलाओं का सम्मान

 नशामुक्त ग्राम बनाने की दिलाई शपथ

महासमुंद 10 मार्च 2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भोरिंग की महिला समितियों द्वारा 09 मार्च को त्रिमूर्ति प्रतिमा के सामने स्थित सतनाम भवन भोरिंग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम संगठन भोरिंग की बैठक के दौरान जिले की महिला अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रेरणादायक विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भोरिंग के सरपंच, पंच, पंचायत सचिव, अनुग्रह ग्राम संगठन व नवा बिहान ग्राम संगठन के पदाधिकारी तथा विभिन्न समितियों के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंग, उप संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं डॉ. अंजना नायडू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी श्रीमती प्रभा मारकंडे और आयुष अधिकारी डॉ. मुक्ता बरिहा ने महिलाओं को समाज में उनकी भूमिका, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को नशामुक्त ग्राम बनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को ग्राम संगठन एवं अधिकारियों द्वारा मोमेंटो, पेन डायरी और चॉकलेट बार भेंट कर सम्मानित किया गया। महिला अधिकारियों के हाथों सम्मान प्राप्त कर ग्रामीण महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं और उनमें नई प्रेरणा व सकारात्मक सोच का संचार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel