महिलाओं ने दुर्गा वाहिनी स्थापना दिवस पर निकाली भव्य यात्रा

महिलाओं ने दुर्गा वाहिनी स्थापना दिवस पर निकाली भव्य यात्रा

कन्नौज। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी स्थापना दिवस पर आज महिलाओ की भव्य यात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया। मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की महिलाए सिद्धपीठ फूलमती देवी मंदिर में एकत्र हुई जहां उन्होंने माता फूलमती देवी की पूजा अर्चना की। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष गुंजन भदौरिया ने कहा कि मातृ शक्ति अब जाग चुकी है और हर स्तर पर महिलाएं अपने कार्य को अंजाम दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि किसी जमाने में महिलाओ को अबला समझा जाता था लेकिन अब यह स्थिति नहीं है। अब महिलाएं फूल की जगह चिंगारी बन गई हैं। उन्होंने महिलाओ से नारा लगवाया ‘फूल नहीं चिंगारी है हम भारत की नारी है’
सभी महिलाएं हाथों में फरसा तथा पीले ध्वज धारण किए थी। ज्यादातर महिलाएं पीली पगड़ी भी पहने हुए थी और नारेबाजी कर रही थी। फूलमती देवी मंदिर से ही पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। यहां से महिलाएं चिरैयागंज, हरदेवगंज, कचहरी टोला, अजयपाल होते हुए ग्वाल मैदान पहुँची।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में मनाया गया विश्व ह्रदय रोग दिवस

Thu Sep 29 , 2022
जिले में मनाया गया विश्व ह्रदय रोग दिवस 👉ह्रदय रोग से बचना है तो रोज करें व्यायाम, तनाव से रहें दूर-डॉ गीतम सिंह *कन्नौज , प्रशांत त्रिवेदी*वर्तमान समय में अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण एवं अन्य कारणों के चलते हृदय की समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। छोटी उम्र […]

You May Like

advertisement