Uncategorized

एसवीएसयू में अनोखे अंदाज से मना महिला दिवस

अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी संकाय द्वारा किया गया आयोजन, महिला प्रतिभागियों को भेंट किए उनकी विशिष्टताओं पर आधारित पोस्टर।

पलवल, (प्रमोद कौशिक) 6 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया। अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी संकाय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी महिला शिक्षकों, अधिकारियों व अन्य महिला कर्मियों को उनकी विशिष्टताओं पर आधारित पोस्टर भेंट किए गए। सभी ने विभिन्न इवेंट में अपनी भागीदारी से इस महिला दिवस समारोह को यादगार बनाया। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने मुख्यातिथि के रूप में महिला शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्त्रीत्व सृष्टि का आधार है। स्त्री जीवन के अस्तित्व को वजह देती है। प्रोफेसर ज्योति राणा ने स्त्रीत्व की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए सभी महिलाओं को प्रेरित किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने सभी महिलाओं को इस दिवस की बधाई दी और इसे महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा का दिवस बताया। प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने कहा कि सभी महिलाएं मेहनत और आत्मविश्वास से नेतृत्व करें और अपने सपने साकार करें। कार्यक्रम की समन्वयक मीनाक्षी कौल द्वारा कई फन गेम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने महिलाओं के प्रति समाज में रूढ़िवादी धारणाओं पर कटाक्ष करने वाला नुक्क्ड़ नाटक प्रस्तुत किया।महिला थीम पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लोकेश, वंश और सुमित की टीम ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय और सविता भारती की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लक्ष्य चौधरी ने पहला, सोनिया शर्मा ने दूसरा और डोली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला प्रतिभागियों द्वारा अंताक्षरी और फन गेम्स खेले गए। सभी ने मिल कर संगीत एवं नृत्य पर शानदार प्रस्तुतियां भी दी। छात्रा शीतल ने महिलाओं की व्यथा पर आधारित कविता प्रस्तुत कर सबको झकझोर दिया। नेहा शर्मा ने मंच संचालन किया। मुख्यातिथि प्रोफेसर ज्योति राणा एवं डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मीनाक्षी कौल ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
महिला दिवस समारोह में जापान से आई विशेष प्रशिक्षक मीवा सासाकी, संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता, उप कुलसचिव अंजू मालिक, उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज, स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी की चेयरपर्सन डॉ. सविता शर्मा, डॉ. भावना रूपराई, डॉ. कल्पना माहेश्वरी, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. हिमानी वार्ष्णेय, ज्योति नैन, मनीषा, जया कौशिक, पुष्पा, आरती भारद्वाज एवं मोहिनी सहित काफी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में महिला प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन करती कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा एवं डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel