विश्वभर में मनाया जाने वाला महामहोत्सव है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस : डॉ. इन्दु बंसल

विश्वभर में मनाया जाने वाला महामहोत्सव है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस : डॉ. इन्दु बंसल।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पत्रकार हितों की रक्षा के लिये वचनबद्ध है श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा।

चंडीगढ़ 3 मई : हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह एक अन्तर्राष्ट्रीय उत्सव है जो विश्वभर में मीडिया की स्वतंत्रता और उसकी आवाज़ की महत्वता को समझाने और समर्थन करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन पहली बार 1994 में यूनेस्को द्वारा शुरू किया गया था और तब से इसे दुनिया भर के देशों में मनाया जाता है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालना और पत्रकारों द्वारा सामना किए जाने वाले खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
उक्त दिवस पर पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने कहा कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत यूनेस्को (UNESCO) द्वारा 1991 में की गई थी। उस समय, यूनेस्को की संसद ने विश्वभर में पत्रकारों और मीडिया संस्थाओं को स्वतंत्रता और आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ने की आवश्यकता के बारे में चर्चा की थी। इस चर्चा के बाद, यूनेस्को की संसद ने 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की और यह दिन 3 मई को मनाने का निर्णय लिया। यह दिन पहली बार 1994 में मनाया गया था और तब से लेकर ये हर साल मनाया जा रहा है।
डॉ. बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा एक ऐसा पत्रकार संघ है जो पत्रकार हितों की रक्षा व प्रेस स्वतंत्रता के लिये वचनबद्ध है।
डॉ. बंसल ने कहा हम पत्रकारों के हितों के लिये हरियाणा सरकार से मांग कर चुके हैं कि पत्रकार के परिवार को निःशुल्क शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, साथ ही हरियाणा में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो। जिसके लिये जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मुलाकात कर मांगपत्र भी दिया जाएगा।
डॉ. बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा प्रदेश ही नही बल्कि देश मे एक ऐसा पत्रकार संघ है जिस की सदस्यता शुल्क केवल 10 रुपये है। जिस में वह पत्रकारों को सामूहिक बीमा योजना का लाभ भी देता है।
डॉ. बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने हाल ही में सरकार द्वारा लागू पीआरजीआई के नए नियमो का विरोध कर प्रेस स्वतंत्रता की वकालत भी की थी।
डॉ. बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने मात्र 5 माह की अल्पावधि में हरियाणा ही नही देश मे नए आयाम स्थापित किये हैं। और जल्द ही पत्रकार हितों की लड़ाई को ओर मजबूती देने के लिये सम्पूर्ण हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी गठित कर दी जयेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतिभा का सम्मान : पुलिस कमिश्नर से सम्मान पाकर गौरवान्वित हुई छात्राएं ,खिले चेहरे

Sun May 4 , 2025
मेहनगर (आजमगढ़ ) स्थानीय तहसील क्षेत्र रामनरायन बालिका इंटर कालेज मधूबन गुरेहथा के प्रांगण में शनिवार को हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा तथा विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभावान /मेधावी छात्राओं को गृह गांव गुरेहथा के निवासी और पश्चिम बंगाल कोलकाता में तैनात मुख्य अतिथि देवेंद्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored