योगी एवम् आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती कार्यशाला 2022 में आजमगढ़ के कृषक महेन्द्र सिंह को किया सम्मानित

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

योगी एवम् आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती कार्यशाला 2022 में आजमगढ़ के कृषक महेन्द्र सिंह को किया सम्मानित।

आजमगढ़। इन्द्रा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में राज्य स्तरीय गौ-आधारित प्राकृतिक खेती कार्यशाला -2022 का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि राज्यपाल गुजरात आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। इस कार्यशाला में आजमगढ़ जिले के खरसहनखुर्द के रहने वाले प्राकृतिक खेती के प्रेरक किसान महेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्राकृतिक खेती में किए जा रहे उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने बताया की किसानों के प्राकृतिक उत्पाद को जांचने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र पर लैब स्थापित किए जाने को कहा जिसमें किसानों को प्राकृतिक उत्पाद को जांचा जा सके और उसका सही दाम मिल सके इस कार्यक्रम में उद्यान मंत्री, कृषि मंत्री, कृषि राज्य मंत्री, कृषि उत्पादन आयुक्त उपस्थित थे। महेन्द्र सिंह कृषि विज्ञान केंद्र आजमगढ़ के सहयोग से आजमगढ़ जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे कृषि विज्ञान केंद्र आजमगढ़ लगातार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर कार्यक्रम करता रहता है, जहा किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीके को अपनाने के बारे में बताया जाता है। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी एवम् अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ प्रोफेसर डी के सिंह ने महेंद्र सिंह को इस सम्मान के लिए बधाई एवम् शुभकामनाए दी उन्होंने कहा कि आज समय आ गया कि हमे रासायनमुक्त खेती को अब अपनाना होगा। लगातार रसायनिक खेती से हमारी खेती की मृदा की उर्वरता क्षमता व कार्बनिक मात्रा कम होती जा रही है। प्रोफेसर डी के सिंह ने बताया कि एक देशी गाय से हम तीस दिन में 30 एकड की खेती की जा सकती है। जिससे किसान की लागत कम होने के साथ साथ गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होती। अब समय आ गया कि इसे तेजी से आगे वढ़ाना होगा क्योकि रसायन के प्रयोग ने हमारे शरीर में कई प्रकार के रोग होते हैं। अपने संस्कृतिक खेती व मृदा उर्वरता को फिर से बनाये जाने के लिए प्राकृतिक खेती अत्यन्त आवश्यक हो गया है I प्रोफेसर डी के सिंह ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवम् प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति प्रोफेसर विजेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने हमेशा कृषि विज्ञान केंद्र आजमगढ़ के द्वारा किए जा रहे प्राकृतिक खेती के नवाचार को बढ़ाने में अपना सहयोग एवम् मार्गदर्शन प्रदान करते रहते है प्रोफेसर डी के सिंह ने जिलाधिकारी महोदय आजमगढ़ का भी आभार एवम् धन्यवाद व्यक्त किया जिन्होंने आजमगढ़ जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जो भी नवाचार किए जा रहे जिससे प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा है को हमेशा प्रशासन स्तर का सहयोग प्रदान करते रहते है एवम् समय समय पर विभिन्न बैठक करके अपनी राय एवं सहयोग देते रहते है प्रोफेसर सिंह ने उप कृषि निदेशक को भी धन्यवाद दिया जिनके द्वारा कृषि विभाग से जो भी सरकारी स्कीम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आती रहती है समय समय पर वार्तालाप कर आजमगढ़ जिले में किसानों तक पहुंचने के लिए अपना सहयोग प्रदान करते रहते है प्रोफेसर सिंह ने कृषि महावि्यालय के शिक्षक एवम् कृषि विज्ञान केंद्र आजमगढ़ के समस्त वैज्ञानिकों का भी धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से कृषि विज्ञान केन्द्र हमेशा आजमगढ़ जिले को कृषि के विभिन्न नवाचार किसानों तक पहुंचाने में अपना सहयोग प्रदान करते रहते हैं प्रोफेसर सिंह ने ये भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जो भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए दिशनिर्देश दिए गए है कृषि विज्ञान केंद्र इस मुहिम को आजमगढ़ जिले में और तेजी से आगे बढ़ाएगा जिससे आजमगढ़ जिले के हर किसान तक प्राकृतिक खेती की उपयोगिता की जानकारी पहुंच सके और महेंद्र सिंह की तरह और भी किसान इस प्राकृतिक खेती को अपनाए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देसी गाय का दूध पृथ्वी पर अमृत है इसका सेवन करने से जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है:शैलेंद्र बबला

Sun Sep 25 , 2022
देसी गाय का दूध पृथ्वी पर अमृत है इसका सेवन करने से जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है:शैलेंद्र बबला बच्ची नहीं गाय अगर ऐसा होगा हाल तरसेंगे फिर दूध को इस माटी के लाल:जिम्मी कक्कड़ फिरोजपुर 25 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला […]

You May Like

advertisement