आज़मगढ़:सपा के कामों को गिना रही योगी सरकार – अबू आजमी

आजमगढ़

सपा के कामों को गिना रही योगी सरकार: आजमगढ़ में अबू आजमी ने साधा निशाना, वोटों के ध्रुवीकरण के लिए अब्बाजान पर हो रही राजनीति, 352 सीटें लेकर आ रही सपा

आजमगढ़ जिले के दौरे पर आए महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने योगी सरकार पर साधा जमकर निशाना।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां एक तरफ प्रदेश के सभी जिलों में साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां गिना रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल भी लगातार पलटवार कर रहे हैं। आजमगढ़ जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार वर्ष में प्रदेश की जनता के साथ इस सरकार ने झूठ बोलने का काम किया है। सपा के कामों को अपना काम बता रही है। इससे बड़ी बेशर्मी की बात हो ही नही सकती। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लगातार महिला अपराध, हत्या, लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। आजादी के बाद सपा ने जितना काम किया उतना काम किसी भी सरकार ने नहीं किया।

जनता को गुमराह करना चाहती है भाजपा
सपा नेता अबू आजमी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करना चाहती है। विकास के नाम पर गिनाने को कुछ है नही इसीलिए अब्बाजान, अम्मीजान की राजनीति कर रही है। अब जनता को विकास चाहिए। मंदिर मस्जिद के नाम पर कितने दिन तक राजनीति करेंगे।

कौन ओबैसी
असउद्दीन औबैसी के यूपी में सक्रियता के सवाल पर अबू आजमी ने सवाल करते हुए कहा कि कौन ओबैसी। विधानसभा चुनाव तक बहुत से ऐसे खर-पतवार आएंगे। सपा की पूरे प्रदेश में आंधी चल रही है। इस आंधी में सभी लोग उड़ जाएंगे।

बसपा, कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन
सपा नेता अबू आजमी ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा का छोटे दलों के साथ गठबंधन होगा। चाचा शिवपाल यादव की पार्टी से गठबंधन भी हो सकता है। कांग्रेस व बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा भाजपा की दलाली कर रही है जबकि कांग्रेस खत्म हो गई है। रस्सी जल गई पर ऐंठन नही गई।

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:उत्तराखंड: गंगा पूजन के बाद आज से ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू

Sun Sep 19 , 2021
उत्तराखंड: गंगा पूजन के बाद आज से ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू!प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक चार महीने बाद पर्यटक योगनगरी में रिवर राफ्टिंग के रोमांच का मजा ले पाएंगे। रविवार से ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू हो गई है। आज राफ्टिंग व्यवसायियों ने खारास्रोत घाट पर गंगा पूजन कर इसकी शुरुआत की। इस दौरान पर्यटक मंत्री […]

You May Like

advertisement