मेहनगर आज़मगढ़:करौती गांव में रुपये के विवाद में चटकी लाठियां, युवक घायल

करौती गांव में रुपये के विवाद में चटकी लाठियां, युवक घायल

मेंहनगर क्षेत्र के करौती गांव में रुपये के विवाद को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। लाठी डंडा से जम कर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के करौती गांव निवासी 25 वर्षीय शमशाद पुत्र रऊफ की शादी उसके गांव में ही हुई है। शमशाद की सास का एक माह पूर्व निधन हो गया था। सास के बैंक खाता में रुपये थे। जिसके लिए सोमवार को लोग बैंक पर गए थे। शमशाद की पत्नी भी बैंक में गई थी। पैसा के देने लेन को लेकर बैंक में ही शमशाद व उसके साला में विवाद हो गया। विवाद होने के बाद बैंक की कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके बाद दोनो पक्ष घर चले गए। शमशाद का साले से रुपये को लेकर दूसरी बार विवाद हो गया। इस दौरान दोनो पक्ष में लाठी डंडा से मारपीट हो गई। सिर में चोट लगने से शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रात में ही मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिसके बाद मऊ जनपद के एक निजी अस्पताल में शमशाद का उपचार चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: कैंट विधानसभा से सूर्य कांत धस्माना का विरोध तेज, वीरेंद्र पोखरियाल को टिकट देने की मांग,

Wed Jan 26 , 2022
देहरादून:  कैंट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना का विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस से कैंट विधानसभा में पुनर्विचार किए जाने और इस सीट पर दावेदार रहे वीरेंद्र पोखरियाल के समर्थन में आज कई राज्य आंदोलनकारी महिलाओं ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में धरना दिया। साथ ही भजन कीर्तन […]

You May Like

Breaking News

advertisement