अवैध रेत परिवहन करने पर 05 ट्रैक्टर जब्त

बलरामपुर, 20 अगस्त 2025/ जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुभाग कुसमी अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी श्री करूण डहरिया के मार्गदर्शन एवं कुसमी तहसीलदार सुश्री रॉकी एक्का के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।
ग्राम कोरंधा के बेन गंगा नदी से 05 टैªक्टर के द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। जिसे तहसीलदार सुश्री रॉकी एक्का की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए जब्त किया है। विदित हो कि राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदाओं से बचाव के लिए भारत सरकार की तकनीकी पहल

Wed Aug 20 , 2025
सचेत, दामिनी और मेघदूत ऐप से मिलेगी समय रहते पूर्व चेतावनी जनसामान्य की सुरक्षा हेतु आपदा टोल फ्री न 1070 जारी बलरामपुर, 20 अगस्त 2025/ प्राकृतिक आपदाओं के समय जनता की सुरक्षा एवं जीवन रक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारत सरकार ने तकनीकी साधनों का उपयोग कर जनसामान्य के लिए विशेष […]

You May Like

Breaking News

advertisement