वृन्दावन में 100 मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन 16 व 17 फरवरी को

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन : मथुरा रोड़ स्थित बी.एच.आर.सी. डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में उमंग केयर फाउंडेशन एवं चतुर्वेदी वरिष्ठ नागरिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 16 व 17 फरवरी को 2026 को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत मोतियाबिंद से ग्रसित 100 व्यक्तियों की कुशल नेत्र चिकित्सकों के द्वारा निःशुल्क सर्जरी की जाएगी।
जानकारी देते हुए प्रमुख समाजसेवी अनिल चतुर्वेदी व “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि समाजसेवा के लिए
समर्पित हमारी संस्था उमंग केयर फाउंडेशन एवं चतुर्वेदी वरिष्ठ नागरिक समिति ब्रजभूमि में जीवन यापन कर रहे सन्त, ब्रजवासी, निर्धन-निराश्रित व असहायों की हर संभव मदद के लिए कृत संकल्पित है।इसी के चलते यह संस्था 16 व 17 फरवरी को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है।जिसमें जरूरतमंद नेत्र रोगी जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन 9412178154 व 9870938173 पर करा सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने एसओएफ मैथ्स ओलंपियाड के लेवल-2 के लिए किया क्वालीफाई

Fri Feb 6 , 2026
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 5 फ़रवरी : एक बार फिर अपनी सशक्त शैक्षणिक परंपरा को सिद्ध करते हुए गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने एसओएफ मैथ्स ओलंपियाड में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के 60 विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लेवल-2 के लिए क्वालीफाई किया है। यह उत्कृष्ट उपलब्धि […]

You May Like

advertisement