रहपुरा रोड़ पर हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा

रहपुरा रोड़ पर हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में रहपुरा रोड़ अष्डर बाईपास के पास हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं ने कराया विशाल भंडारा। जानकारी के अनुसार मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं कस्बे के सभी भक्तजनों और श्रद्धालुओं ने मिलकर रहपुरा अंडर बाईपास के पास हनुमान जी की 21 फीट ऊंची मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। महंत तिलक सिंह एवं अन्य पंडितों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर अखंड रामायण पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ कराया। और यज्ञ में पूर्ण आहुति देने के बाद हनुमान जी को पूड़ी सब्जी हलवा और लड्डू का भोग लगाकर विशाल भंडारा शुरू कराया। इस मौके पर मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पीआरडी जवान अमर सिंह, नेत्रपाल सिंह, तिलक सिंह, अनुज सिंह, सतवीर सिंह, पिंकी बाबा, व्यापारी सचिन चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह, सभासद अबोध सिंह, पूर्व सैनिक सुनील सिंह, सर्राफा व्यापारी नरेश ऐरन, प्रधान वेदपाल सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, आशीष अग्रवाल, कॉन्टैक्टर गौरव मिश्रा, दीपक तोमर, वरिष्ठ लिपिक अमित सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, प्रदीप गुप्ता, जसवीर सिंह, ठाकुर अमित सिंह, उमेश सिंह, प्रमोद वर्मा मनोज दिवाकर आदि कस्बे के गणमान्य, समाज सेवी, राजनीतिक, व्यापारियो ने हनुमान जी की मूर्ति स्थापना एवं भंडारे में पूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर भंडारे में कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने भी भंडारे में पूड़ी, सब्जी और हलवा का आनंद लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमुवारी नरायनपुर में लगी चौपालसरकार द्वारा संचालित योजनाओं को दी गई जानकारी

Sun May 11 , 2025
अमुवारी नरायनपुर में लगी चौपालसरकार द्वारा संचालित योजनाओं को दी गई जानकारी। सगड़ी (आजमगढ़): अजमतगढ़ ब्लॉक के अमुवारी नरायनपुर गांव में शुक्रवार को गांव की समस्या का निराकरण अब गांव में योजना के तहत चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं की जानकारी कराई गई। […]

You May Like

advertisement